Ranchi news: BIT मेसरा में SIP-2026 का शुभारंभ, नए छात्रों को संस्थान की सुविधाओं और गतिविधियों से कराया परिचित

3 सितंबर तक सड़क सुरक्षा, रक्तदान, योग, पर्यावरण और नशामुक्ति जैसे विषयों पर होंगे कार्यक्रम

Ranchi news: BIT मेसरा में SIP-2026 का शुभारंभ, नए छात्रों को संस्थान की सुविधाओं और गतिविधियों से कराया परिचित
BIT मेसरा में SIP-2026 के शुभारंभ के अवसर पर दीप प्रज्वलित करते अतिथि और संस्थान के पदाधिकारी।

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा में स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम (SIP)-2026 का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ गीत के साथ हुआ। वाइस चांसलर प्रो. इंद्रनील मन्ना ने नए छात्रों का स्वागत करते हुए संस्थान की सुविधाओं, नियमों, विजन और मिशन की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से संवाद कर उनके सवालों के जवाब भी दिए।

रांची :  बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा में स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम (SIP)-2026 का शुभारंभ गुरुवार को ‘वंदे मातरम्’ गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के वाइस चांसलर, SIP चेयरमैन, डीन, नए छात्र और उनके अभिभावकों के प्रतिनिधि शामिल हुए। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में BIT मेसरा के वाइस चांसलर प्रो. इंद्रनील मन्ना ने नए छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्थान की सुविधाओं, नियमों, विजन और मिशन की जानकारी दी। उन्होंने अपने अनुभव और विचार साझा करते हुए छात्रों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।

Jharkhand Govt Ad
वाइस चांसलर ने नए छात्रों और अभिभावकों के साथ संवाद भी किया। इस दौरान छात्रों की ओर से पूछे गए विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने संस्थान में उपलब्ध अवसरों और शैक्षणिक वातावरण के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद वैल्यू एजुकेशन सेल/SIP के चेयरमैन डॉ. संजय कुमार ने स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंडक्शन कार्यक्रम नए छात्रों को संस्थान के वातावरण से परिचित कराने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने छात्रों के दैनिक जीवन और करियर में SIP की उपयोगिता तथा इसके दीर्घकालिक प्रभाव पर भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें: सीसीएल मुख्यालय में गूंजा देशभक्ति का स्वर, भव्यता से मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम

कार्यक्रम के अंत में SIP-2026 के कोऑर्डिनेटर डॉ. के. श्रीधर पटनायक ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो ने खत्म किया अनशन

3 सितंबर तक चलेगा इंडक्शन प्रोग्राम

BIT मेसरा का SIP-2026 3 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा, नशीले पदार्थों के प्रति जागरूकता, रक्तदान, कोर्स रजिस्ट्रेशन एवं चयन, योग, पर्यावरण जागरूकता, खाद्य सुरक्षा और कचरा प्रबंधन तथा उन्नत भारत जैसे विषयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा छात्रों को BIT मेसरा परिसर में संचालित विभिन्न क्लबों और सोसायटियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। संबंधित क्लब और सोसायटियां अपनी गतिविधियों और उपलब्धियों को नए छात्रों के सामने प्रस्तुत करेंगी, ताकि विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार इन गतिविधियों से जुड़ सकें।

कार्यक्रम के पहले दिन का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को शैक्षणिक वातावरण, संस्थागत मूल्यों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और सामाजिक जिम्मेदारियों से परिचित कराना है।

 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

MMDR अधिनियम पर JMM भ्रम न फैलाए, भाजपा चलाएगी जागरूकता अभियान : आदित्य साहू MMDR अधिनियम पर JMM भ्रम न फैलाए, भाजपा चलाएगी जागरूकता अभियान : आदित्य साहू
Ranchi news: BIT मेसरा में SIP-2026 का शुभारंभ, नए छात्रों को संस्थान की सुविधाओं और गतिविधियों से कराया परिचित
Ranchi News: सरला बिरला पब्लिक स्कूल के पांच ताइक्वांडो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की ओर कदम
JPSC नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर हाई कोर्ट की रोक, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना
Hazaribagh News: भटकी बेटी को मिला अपनों का सहारा, कटकमसांडी पुलिस ने छोटी कुमारी को परिवार से मिलाया
Chatra News: भद्रकाली मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरिया दल
Giridih News: डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता का संदेश
Jamshedpur news: डुमरिया में जर्जर अस्पताल भवन का दुखनी सोरेन ने किया निरीक्षण, नए भवन को जल्द शुरू करने की मांग
Lohardaga News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर डालसा की बैठक, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
Giridih News: सकसेरिया में जमीन घेराबंदी को लेकर आदिवासियों का विरोध, उखाड़े पिलर
Koderma News: गुड्डूटांड में 63 केवी नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
Jamshedpur News: अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ आजसू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू