सीसीएल मुख्यालय में गूंजा देशभक्ति का स्वर, भव्यता से मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम
9 से 17 अगस्त तक सीसीएल के सभी कोयला क्षेत्रों में चल रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
रांची के दरभंगा हाउस स्थित सीसीएल मुख्यालय में 14 अगस्त को भव्य ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों, कोल कर्मियों, श्रमिक संघ प्रतिनिधियों और हितधारकों ने तिरंगा सम्मान रैली में हिस्सा लिया। ‘भारत माता’ के रूप में सजी वैष्णवी कुमारी ने रैली का नेतृत्व किया।
रांची: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय, दरभंगा हाउस कैंपस, रांची में शुक्रवार को भव्य ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों, कोल कर्मियों, श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों और हितधारकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता’ के रूप में सजी छोटी बच्ची वैष्णवी कुमारी ने तिरंगा सम्मान रैली का नेतृत्व किया। रैली में बड़ी संख्या में कोल कर्मियों और अन्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पूरा सीसीएल मुख्यालय देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से परिसर गूंज उठा।सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया रैली में हिस्सा

‘तिरंगा देश की एकता और गौरव का प्रतीक’
उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
9 अगस्त से 17 अगस्त तक चल रहा अभियान
सीसी एंड पीआर विभाग के प्रमुख आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सीसीएल मुख्यालय के साथ-साथ कंपनी के सभी कोयला क्षेत्रों में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में साइकिल रैली, पैदल मार्च, बाइक रैली समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें सीसीएल कर्मियों के साथ श्रमिक संघों के प्रतिनिधि, हितधारक, स्थानीय ग्रामीण, युवा, बच्चे और उनके परिवार भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
इन आयोजनों के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर-मन तिरंगा’ और राष्ट्रप्रेम का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ की धुन पर देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।
वहीं, तिरंगे के सम्मान और कोल श्रमिकों के राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रदर्शित करने वाला भव्य सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहा। तिरंगा थीम पर सजे इस सेल्फी प्वाइंट पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों और अतिथियों ने तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान ‘सीसीएल के ताऊ’ भी लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे।
राष्ट्रध्वज के सम्मान का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान सीसीएल मुख्यालय में कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Related Posts


Latest News








