Politics News: प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष व अन्य ने दी क्रांतिकारी उधम सिंह को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आत्मनिर्भर और न्यायपूर्ण भारत बनाने का लिया संकल्प
क्रांतिकारी और अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उधम सिंह का साहस और राष्ट्रभक्ति देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के सम्मान की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत व अन्य ने आज क्रांतिकारी एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिम्मत और हौसले से भरी उनकी जीवनगाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
बिरला ने एक्स पर लिखा, " क्रांतिकारी, शहीद सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के अनुरूप एक सशक्त, समरस, न्यायपूर्ण और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हमारा प्रण है। उनका बलिदान और देशभक्ति सदैव प्रेरित करती रहेगी।"
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अदम्य साहस एवं भारत को आजाद कराने के प्रयास से किया गया उनका बलिदान भारतीय इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है। उनके बलिदान को यह देश न केवल याद रखेगा बल्कि उनसे हमेशा प्रेरणा भी प्राप्त करता रहेगा।
केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने कहा कि स्वाधीनता के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमने वाले शहीद उधम सिंह का जीवन धैर्य, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का अप्रतिम उदाहरण है।
केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन!
केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि उनका अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति तथा सर्वोच्च बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय बनकर प्रत्येक भारतवासी के हृदय में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की ज्योति सदैव प्रज्वलित करता रहेगा।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News


