भाजपा नेत्री उषा भारती का संदेश: आजादी का जश्न कर्तव्य से होगा पूरा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 'पहले राष्ट्र' की भावना अपनाने का आह्वान
साहिबगंज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर काम करने पर दिया जोर
साहिबगंज में भाजपा जिला मंत्री एवं समाजसेवी उषा भारती ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।
साहिबगंज। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिला मंत्री एवं समाजसेवी उषा भारती ने जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आजादी हमें विरासत में मिली है, लेकिन राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी हर नागरिक की है। अपने संदेश में ऊषा भारती ने 15 अगस्त 1947 को भारत के इतिहास का "स्वर्णिम अध्याय" बताया।
उन्होंने कहा कि सदियों की गुलामी के बाद मिली यह आजादी आसान नहीं थी। गांधी जी का सत्य, भगत सिंह की क्रांति, नेताजी का खून, रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य और सरदार पटेल की एकता - इन सबकी तपस्या से आज हम आजाद हैं। उषा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "हर घर तिरंगा" अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि तिरंगा सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने अपील की कि अपने घर, दुकान और संस्थान पर तिरंगा फहराकर हम शहीदों को असली श्रद्धांजलि दे सकते हैं। जब हर छत पर तिरंगा लहराएगा, तभी देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








