टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड का स्वामित्व चर्चिल ब्रदर्स एफसी को सौंपा
स्वामित्व हस्तांतरण से JFC के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ की निरंतरता होगी सुनिश्चित
टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड का स्वामित्व चर्चिल ब्रदर्स फुटबॉल क्लब को सौंपने पर सहमति जताई है। सितंबर 2026 से चर्चिल ब्रदर्स JFC के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट संभालेगा।
मुंबई/ जमशेदपुर: टाटा स्टील ने ‘जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड’ (JFSPL) में अपने इक्विटी शेयर चर्चिल ब्रदर्स फुटबॉल क्लब को नाममात्र राशि में सौंपने पर सहमति जताई है। यह हस्तांतरण ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के नियमों के अनुसार किया गया है। इसमें क्लब का इंडियन सुपर लीग (ISL) स्पोर्टिंग लाइसेंस, 12 खिलाड़ियों और 2 कोचों का हस्तांतरण भी शामिल है।
टाटा स्टील लिमिटेड और चर्चिल ब्रदर्स फुटबॉल क्लब ने आज इस संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। सितंबर 2026 से चर्चिल ब्रदर्स, JFC के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट की जिम्मेदारी संभालेगा। इससे उन्हें ISL में अपने पेशेवर फुटबॉल करियर को जारी रखने का अवसर मिलेगा। चर्चिल ब्रदर्स का गोवा में लगभग चार दशकों का फुटबॉल इतिहास रहा है। क्लब ने दो बार आई-लीग का खिताब जीता है और भारतीय घरेलू फुटबॉल में उसका मजबूत रिकॉर्ड रहा है।
टाटा स्टील में खेल जीवन जीने का अंदाज़ है और कंपनी की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलों के माध्यम से स्थानीय समुदायों को अवसर देने और प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ स्वास्थ्य, समावेशन, अनुशासन और उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया जाता है। कंपनी ग्रासरूट स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने, अधिक से अधिक लोगों तक खेलों की पहुंच बढ़ाने और भारत के खेल से जुड़े इकोसिस्टम को मजबूत करने की अपनी लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता पर कायम है। टाटा फुटबॉल अकादमी (TFA) की स्थापना 1987 में जमशेदपुर में हुई थी। अब तक यहां 300 से अधिक कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 150 ने भारतीय राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।
झारखंड की अंडर-14 और अंडर-16 टीमों में शामिल अधिकांश खिलाड़ी टाटा स्टील फाउंडेशन के फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्रों से आए हैं। ये केंद्र आदिवासी समुदायों के साथ मिलकर काम करते हैं। फुटबॉल के अलावा, टाटा स्टील तीरंदाजी, हॉकी, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और रोइंग जैसे खेलों में विश्वस्तरीय खेल अकादमियां भी संचालित करती है। कंपनी विश्वस्तरीय मैराथन और शतरंज प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करती है। टाटा आर्चरी अकादमी भारत की प्रमुख तीरंदाजी संस्थाओं में से एक है।
पिछले 25 वर्षों में यहां 180 से अधिक कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें 8 ओलंपियन शामिल हैं। नवल टाटा हॉकी अकादमी 3 रीजनल डेवलपमेंट सेंटर और 32 ग्रासरूट स्तर के केंद्रों के माध्यम से खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय कोचिंग, हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग, पोषण और मानसिक प्रशिक्षण प्रदान करती है।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








