Dhanbad News: रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में उपायुक्त आदित्य रंजन करेंगे झंडोत्तोलन, मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी

सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, जैप-3, जिला सशस्त्र बल, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियां लेंगी हिस्सा

Dhanbad News: रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में उपायुक्त आदित्य रंजन करेंगे झंडोत्तोलन, मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी
उपायुक्त आदित्य रंजन (फाइल फोटो)

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनबाद के रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित होगा। उपायुक्त आदित्य रंजन सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। समारोह में विभिन्न सुरक्षा बलों की टुकड़ियां परेड में हिस्सा लेंगी और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

धनबाद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन सुबह 9:00 बजे रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में झंडोत्तोलन करेंगे। साथ में उपायुक्त द्वारा सुबह 7:30 बजे बंदोबस्त कार्यालय, सुबह 8:00 बजे उपायुक्त के आवासीय कार्यालय तथा सुबह 10:00 बजे धनबाद समाहरणालय में झंडोत्तोलन किया जाएगा। 

वहीं उप विकास आयुक्त सन्नी राज 10:20 बजे मिश्रित भवन में, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे 10:30 बजे अनुमंडल कार्यालय में, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा 10:40 बजे गांधी सेवा सदन में, अनुमंडल दंडाधिकारी रेड क्रॉस सोसाइटी में 10:50 बजे तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार 11:00 बजे पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उपायुक्त के निर्देश पर इस बार बेलगड़िया स्थित जेआरडीए के प्रशासनिक भवन में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

Jharkhand Govt Ad
मुख्य समारोह में सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, झारखंड सशस्त्र पुलिस बल - 3, जिला सशस्त्र बल (पुरुष), जिला सशस्त्र बल (महिला), होमगार्ड, ग्रामीण पुलिस, एनसीसी बॉयज, एनसीसी गर्ल्स तथा भारतीय स्काउड एवं गाईड के प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगे।

मुख्य समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ साथ विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। किड्स गार्डन स्कूल झरिया की छात्राओं द्वारा बैंड, सरस्वती शिशु मंदिर कतरास की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान तथा पीएम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झरिया की छात्राओं द्वारा बैंड डिस्प्ले किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ​Dhanbad News: अवैध खनन के खिलाफ सीआईएसएफ और बीसीसीएल का बड़ा संयुक्त अभियान, मुहाने बंद

सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार मुख्य परेड कमांडर रहेंगे। सार्जेंट लक्ष्मण प्रसाद मेहता द्वितीय परेड कमांडर तथा बिगुलर में विकास कुमार प्रसाद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: ब्लॉक-II क्षेत्र में महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

सीसीएल मुख्यालय में गूंजा देशभक्ति का स्वर, भव्यता से मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम सीसीएल मुख्यालय में गूंजा देशभक्ति का स्वर, भव्यता से मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम
Ranchi News : खड़गे के कथित मंच शुद्धिकरण पर कांग्रेस का हमला, विजय शंकर नायक बोले- नहीं सहेगा हिंदुस्तान
टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड का स्वामित्व चर्चिल ब्रदर्स एफसी को सौंपा
झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बड़ी राहत, अब 15 सितंबर तक दाखिल करें दावा-आपत्ति
Dhanbad News: रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में उपायुक्त आदित्य रंजन करेंगे झंडोत्तोलन, मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी
Ranchi News: खनिज विधेयक पर झारखंड कांग्रेस का भाजपा सांसदों से सवाल, राकेश सिन्हा बोले- इस्तीफा दें या हक की लड़ाई लड़ें
बंगाल में गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक की जांच में जुटी NIA, STF से मांगी पूरी जानकारी
Giridih News: सरिया में झामस का जोरदार प्रदर्शन, गरीबों-भूमिहीनों के हक में उठी आवाज
डार्विन टेस्ट: तंजीद हसन के शतक और शांतो के 84 रन से बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 153 रन की बढ़त
Crime News: गोड्डा में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; मोबाइल-गमछा बरामद
Ranchi News: लगातार बारिश के बीच सिलागाई में शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा धराशायी
'आवारापन 2' Review: इमरान हाशमी की दमदार वापसी, प्यार और बदले की कहानी ने बढ़ाया रोमांच