PM मोदी कल आंध्र और कर्नाटक दौरे पर, ₹17,900 करोड़ की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा

भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

PM मोदी कल आंध्र और कर्नाटक दौरे पर, ₹17,900 करोड़ की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा
भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन और विकास परियोजनाओं के शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे, 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और विशाखापत्तनम में आंध्र प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्र का शिलान्यास करेंगे।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों राज्यों को बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक विकास से जुड़ी योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान कई योजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार कल सुबह लगभग 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम स्थित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे। लगभग 11:30 बजे हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और भोगपुरम में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर वे सभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 3:30 बजे प्रधानमंत्री मैसूरु स्थित श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे सभा को संबोधित भी करेंगे।

इसी बीच, प्रधानमंत्री विशाखापत्तनम में 460 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से विकसित की जा रही एएसआईपी सेमीकंडक्टर परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस संयंत्र का विकास एएसआईपी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दक्षिण कोरिया की एपीएसीटी के साथ साझेदारी में किया जा रहा है। यह आंध्र प्रदेश का पहला सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्र है जिसे भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत मंजूरी मिली है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री 1,880 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग सहिय अन्य परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत 5,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित इस ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को प्रति वर्ष 60 लाख यात्रियों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।

हवाई अड्डे को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉडलिंग (बीआईएम), एयरसाइड 4.0 तकनीक, एयरपोर्ट प्रेडिक्टिव ऑपरेशंस सेंटर (एपीओसी), बायोमेट्रिक यात्री प्रसंस्करण, स्वचालित बैगेज हैंडलिंग सिस्टम और इंटेलिजेंट ऑपरेशनल मॉनिटरिंग सॉल्यूशंस जैसी उन्नत तकनीकों से सुसज्जित किया गया है। इन प्रणालियों से परिचालन दक्षता में वृद्धि, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा में सुधार और संसाधनों के बेहतर उपयोग की उम्मीद है। टर्मिनल को ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है और यह यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल में पंजीकृत है। हवाई अड्डे का वास्तुशिल्प डिज़ाइन आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना
Dumka News: बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम
Pakur News: गानपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य ओपीडी व एनसीसी स्क्रीनिंग का आयोजन
Pakur News: अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता
Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई
Dhanbad News: महाप्रबंधक केके सिंह की मौजूदगी में बरोरा में सेवानिवृत्त कर्मी किए गए सम्मानित
Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद
Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना