Giridih News: सरिया में झामस का जोरदार प्रदर्शन, गरीबों-भूमिहीनों के हक में उठी आवाज

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर झामस ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

Giridih News: सरिया में झामस का जोरदार प्रदर्शन, गरीबों-भूमिहीनों के हक में उठी आवाज
सरिया प्रखंड मुख्यालय के समक्ष मांगों को लेकर झामस कार्यकर्ताओं और ग्रामीण मजदूरों का धरना-प्रदर्शन।

सरिया प्रखंड मुख्यालय के समक्ष झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा (झामस) ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गरीबों, मजदूरों, भूमिहीनों, आदिवासियों और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़ी कई मांगें उठाई गईं।

गिरिडीह: सरिया झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा (झामस) के बैनर तले शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशव्यापी कार्यक्रम के तहत सरिया प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान गरीबों, मजदूरों, भूमिहीनों, आदिवासियों एवं वंचित वर्गों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं व मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। धरने की अध्यक्षता पवन महतो ने की, जबकि संचालन धानेश्वर पासवान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में झामस के महासचिव सीताराम सिंह उपस्थित रहे।

केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर बरसे झामस महासचिव

धरना सभा को संबोधित करते हुए झामस महासचिव सीताराम सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की जनविरोधी नीतियों के कारण गरीब, मजदूर और भूमिहीन लगातार उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं। सरकार को इनके सवालों पर तत्काल ठोस कदम उठाने होंगे। झामस गरीबों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। आवास व भूमि अधिकार: जो गरीब जहां बसे हैं, उन्हें पीपी एक्ट 1947 के तहत बासगीत पर्चा मिले। सभी भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन दी जाए, पंचायतों में आवासीय कॉलोनी बने और इंदिरा आवास की राशि बढ़ाकर ₹5 लाख की जाए। मनरेगा की व्यवस्था सुदृढ़ कर काम की गारंटी दी जाए और कुशल मजदूरों के लिए ₹700 दैनिक न्यूनतम मजदूरी तय की जाए। प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा व सम्मान के लिए विशेष कानून बने।

Jharkhand Govt Ad
 राशन सूची से गरीबों के नाम काटने का तुगलकी फरमान तुरंत वापस लिया जाए और सभी पात्रों को राशन कार्ड मिले। पेंशन व सामाजिक सुरक्षा: वृद्धों, दिव्यांगों और विधवाओं को ₹3,000 मासिक पेंशन दी जाए। साथ ही कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों को बजट में विशेष सहायता मिले।

शिक्षा व जमीन संबंधी सुधार: शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाकर सरकारी स्कूलों को नवोदय विद्यालय के स्तर पर विकसित किया जाए। जमीन को ऑनलाइन कर रसीद निर्गत की जाए और आदिवासियों व गरीबों को वन पट्टा दिया जाए। विधेयक वापसी: मोदी सरकार से खनन संशोधन (विकास एवं विनियमन) विधेयक को अविलंब वापस लेने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें: Giridih News: कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, डीसी और एसपी ने 32 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मांगें नहीं मानीं तो तेज होगा आंदोलन

झामस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार इन जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला कमेटी सदस्य सोनू पांडेय, गोविंद महतो, केदार मंडल, रामजी राणा, रेणु रवानी, महेंद्र पंडित, संजय यादव, राहुल मंडल, श्यामसुंदर यादव सहित दर्जनों की संख्या में झामस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मजदूर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: वज्रपात पीड़ितों के हक में विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई आवाज, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Ranchi News : खड़गे के कथित मंच शुद्धिकरण पर कांग्रेस का हमला, विजय शंकर नायक बोले- नहीं सहेगा हिंदुस्तान Ranchi News : खड़गे के कथित मंच शुद्धिकरण पर कांग्रेस का हमला, विजय शंकर नायक बोले- नहीं सहेगा हिंदुस्तान
टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड का स्वामित्व चर्चिल ब्रदर्स एफसी को सौंपा
झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बड़ी राहत, अब 15 सितंबर तक दाखिल करें दावा-आपत्ति
Dhanbad News: रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में उपायुक्त आदित्य रंजन करेंगे झंडोत्तोलन, मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी
Ranchi News: खनिज विधेयक पर झारखंड कांग्रेस का भाजपा सांसदों से सवाल, राकेश सिन्हा बोले- इस्तीफा दें या हक की लड़ाई लड़ें
बंगाल में गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक की जांच में जुटी NIA, STF से मांगी पूरी जानकारी
Giridih News: सरिया में झामस का जोरदार प्रदर्शन, गरीबों-भूमिहीनों के हक में उठी आवाज
डार्विन टेस्ट: तंजीद हसन के शतक और शांतो के 84 रन से बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 153 रन की बढ़त
Crime News: गोड्डा में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; मोबाइल-गमछा बरामद
Ranchi News: लगातार बारिश के बीच सिलागाई में शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा धराशायी
'आवारापन 2' Review: इमरान हाशमी की दमदार वापसी, प्यार और बदले की कहानी ने बढ़ाया रोमांच
15 अगस्त सिर्फ उत्सव नहीं, राष्ट्रनिर्माण और जिम्मेदारी का संकल्प दिवस भी है