Giridih News: श्रावणी मेले को लेकर झारखंडधाम में हाई अलर्ट, SDPO ने तैयार किया रोडमैप

सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग और महिला पुलिस बल की तैनाती का निर्णय

Giridih News: श्रावणी मेले को लेकर झारखंडधाम में हाई अलर्ट, SDPO ने तैयार किया रोडमैप
श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर झारखंडधाम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक।

गिरिडीह के झारखंडधाम में श्रावणी मेला 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा, यातायात, सीसीटीवी निगरानी, बिजली, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की गई।

गिरिडीह:  जमुआ श्रावणी मेले में कावरियों और श्रद्धालुओं को झारखंडधाम में कोई असुविधा नहीं हो इस ख्याल से प्रशासनिक अधिकारियों,स्थानीय जन प्रतिनिधियों और प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ एक मैराथन बैठक झारखंडधाम स्थित नए विवाह भवन के सभागार में शुक्रवार को हुई।बैठक की अध्यक्षता   खोरिमहुआ के एस डी पी ओ अमरेंद्र कुमार ने किया।

बैठक में बिजली व्यवस्था,यातायात, सीसीटीवी,स्वच्छता,सुरक्षा  मानकों,पार्किंग,रोशनी,पेयजल साफ सफाई  की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। कहा आवागमन के तीनों मार्गों की बेरीकेडिंग करने,शिवगंगा के पास महिला पुलिस बल तैनात करने,सीसीटीवी से मेले की निगेहबानी करने प्रत्येक प्रवेश निकास द्वार पर एक मजिस्ट्रेट के साथ चार पुलिस बल के जवान को तैनात करने का निर्णय लिया गया।प्राथमिक उपचार केंद्र की स्थापना,कंट्रोल रूम संचालन एवं मुख्य मंदिर और पार्वती मंदिर की सुरक्षा कड़ी करने का भी निर्णय लिया गया।

Jharkhand Govt Ad
बैठक में एस डी पी ओ अमरेंद्र कुमार,पुलिस निरीक्षक प्रदीप दास,हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा,परसन ओपी प्रभारी सोनू कुमार,जिप सदस्य प्रभा वर्मा,मुखिया आशुतोष कुशवाहा,पंसस राजेश वर्मा,मनोज पंडा,प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनोद पंडा,कोषाध्यक्ष नरेश पंडा,पूर्व अध्यक्ष सुभाष पंडा,कृष्णदेव पंडा,रविन्द्र पंडा  राहुल पंडा ,,पिंटू पंडा  नंदकिशोर पंडा , शिकंदर पंडा , दिलीप पांडे , सुजीत पंडा सहित कई लोग थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे
Deoghar News:चांदमारी मोहल्ले में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन हटेगी, छह माह बाद मिली बड़ी राहत 
Deoghar News: रेलवे के समर्पित टीटीआई एस. सैन गुप्ता सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, साथियों ने भावभीनी विदाई दी 
साहिबगंज को पूर्वी भारत का व्यापारिक गेटवे बनाने की जरूरत: राजेश अग्रवाल
साहिबगंज के 32,517 विद्यार्थियों को मिलेगी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप, 6.77 करोड़ रुपये स्वीकृत
Sahibganj News: NH-80 की बदहाली पर फूटा गुस्सा, कीचड़ में लेटकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Sahibganj News: श्रावणी मेला 2026: शिवगादी धाम के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, रोपवे-हेलीपैड की तैयारी
Sahibganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में प्रेमचंद जयंती पर वृक्षारोपण, साहित्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Sahibganj News:JMM नेता पंकज मिश्रा की दो टूक, पार्टी के नाम पर गलत काम किया तो 6 साल का निलंबन तय
Koderma News: परीक्षा विधेयक 2026 का स्वागत, सुरेंद्र भाई मोदी बोले- पेपर लीक पर लगेगा प्रभावी अंकुश
जामताड़ा में भाजपा का विराट आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला
Jharkhand News: राजीव गांधी का डिजिटल भारत का सपना हो रहा साकार: दीपिका पांडेय सिंह