Giridih News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जेट पंप चोरी मामले का किया सफल उद्भेदन
बगोदर-सरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT का गठन
गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र स्थित सेना गली में निर्माणाधीन मकान से हुई जेट पंप चोरी का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरिडीह: थाना क्षेत्र के सरिया बाजार स्थित सेना गली में एक निर्माणाधीन मकान से हुई जेट पंप चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा है, वहीं चोरी किया गया जेट पंप, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 12 जुलाई 2026 को महेश प्रसाद वर्णवाल ने सरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके निर्माणाधीन मकान से जेट पंप की चोरी हो गई है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने सरिया थाना कांड संख्या 121/2026 दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही गिरोह में स्थानीय अपराधियों की संभावित संलिप्तता के कोण से भी गहन जांच जारी है। इस सफल अभियान और उद्भेदन टीम में थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी सुदामा राम तथा सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


