28 जुलाई की छापेमारी के दस्तावेजों के आधार पर ईडी कार्यालय पहुंचे ओम प्रकाश

ओम प्रकाश के बैंक खाते की गहन जांच

28 जुलाई की छापेमारी के दस्तावेजों के आधार पर ईडी कार्यालय पहुंचे ओम प्रकाश
(रांची स्थित ईडी क्षेत्रीय कार्यालय)

कोयला कारोबारी एलबी सिंह के करीबी ओम प्रकाश सिंह से रांची स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ जारी है। 28 जुलाई की छापेमारी में मिले दस्तावेजों के आधार पर ईडी बेनामी बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन के स्रोतों की पड़ताल कर रही है।

रांची: कोयला कारोबारी एलबी सिंह के करीबी ओम प्रकाश सिंह से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ शुक्रवार को जारी रही। ईडी ने 28 जुलाई को हुई छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर ओम प्रकाश सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा था।

समन के अनुसार ओम प्रकाश सिंह निर्धारित समय पर ईडी कार्यालय पहुंचा। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जांच एजेंसी ने उससे पूछताछ शुरू की। ईडी की जांच मुख्य रूप से एलबी सिंह की कारोबारी गतिविधियों से जुड़े बैंक खातों और उनमें होने वाले वित्तीय लेनदेन पर केंद्रित बताई जा रही है।

Jharkhand Govt Ad
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, धनबाद में दूसरे दौर की छापेमारी के दौरान एलबी सिंह के करीबी लोगों के ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे। दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच में ईडी को ऐसे बैंक खातों के बारे में जानकारी मिली, जो कथित तौर पर एलबी सिंह की व्यापारिक गतिविधियों के लिए दूसरे लोगों के नाम पर खोले गए थे।

जांच एजेंसी को संदेह है कि इन खातों में कारोबारी गतिविधियों से संबंधित रकम जमा की जाती थी, जबकि खातों का वास्तविक संचालन संबंधित खाताधारकों के बजाय अन्य लोगों द्वारा किया जाता था।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से SLBC प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, 96वीं बैठक की स्मारिका भेंट

जांच के दौरान सामने आया है कि एलबी सिंह ने कथित तौर पर अपनी व्यापारिक गतिविधियों के लिए ओम प्रकाश सिंह के नाम पर भी एक बैंक खाता खुलवाया था। ईडी इस खाते के संचालन, इसमें हुए लेनदेन और रकम के स्रोत समेत अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद: छात्रों के मुद्दे पर भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके: केशव महतो कमलेश

ईडी यह भी जांच कर रही है कि इन खातों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया और इनके जरिए होने वाले लेनदेन में किन-किन लोगों की भूमिका रही है। दस्तावेजों और पूछताछ से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा सकता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

उत्तराखंड टनल हादसे में झारखंड के एक श्रमिक की मौत, पांच घायल उत्तराखंड टनल हादसे में झारखंड के एक श्रमिक की मौत, पांच घायल
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशेष गहन पुनरीक्षण तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति झांकी का आयोजन
Deoghar News: दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक उद्घाटन मैच में नेपाल विजयी
Deoghar News: अंचल स्तर पर लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन निर्देश
28 जुलाई की छापेमारी के दस्तावेजों के आधार पर ईडी कार्यालय पहुंचे ओम प्रकाश
Sahebganj News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन
जमुआ से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा इलाका
भाजपा नेत्री उषा भारती का संदेश: आजादी का जश्न कर्तव्य से होगा पूरा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 'पहले राष्ट्र' की भावना अपनाने का आह्वान
सीसीएल मुख्यालय में गूंजा देशभक्ति का स्वर, भव्यता से मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम
Ranchi News : खड़गे के कथित मंच शुद्धिकरण पर कांग्रेस का हमला, विजय शंकर नायक बोले- नहीं सहेगा हिंदुस्तान
टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड का स्वामित्व चर्चिल ब्रदर्स एफसी को सौंपा