Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशेष गहन पुनरीक्षण तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बी.एड एवं डी.एल.एड प्रशिक्षुओं की रही मौजूदगी

Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशेष गहन पुनरीक्षण तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
(कोडरमा ग्रिजली कॉलेज जागरूकता)

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोडरमा में एनएसएस इकाई द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता नामांकन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी सौरभ शर्मा और प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने प्रशिक्षुओं को फॉर्म 6, 7, 8 एवं ऑनलाइन ECI पोर्टल की जानकारी देकर जागरूक किया।

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में भारत सरकार द्वारा संचालित "विशेष गहन पुनरीक्षण" (SIR - Special Intensive Revision) एवं "विशेष मतदाता नामांकन अभियान" के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं एवं उपस्थित लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, विवरण में संशोधन तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के जिला नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने प्रशिक्षुओं को मतदाता सूची से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा उन्होंने मतदाता सूची में नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम हटाने तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।  

Jharkhand Govt Ad
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए फॉर्म संख्या 6, 7 एवं 8 के उपयोग और प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। साथ ही, ECI Net ऑनलाइन ऐप/पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न मतदाता सेवाओं एवं गतिविधियों की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि “मतदाता सूची लोकतंत्र की मुख्य आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना तथा उसका विवरण सही और अद्यतन होना आवश्यक है। हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति स्वयं जागरूक हों और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें।”

यह भी पढ़ें: Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में STEM शिक्षा पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक अनिल दास एवं पुस्तकालयाध्यक्ष सुधीर साव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बी.एड. सत्र 2025–27 के प्रशिक्षु लवजीत कुमार विश्वकर्मा, विश्वजीत राज, दीपक कुमार, सूरज कुमार, मनोरंजन पाण्डेय, शोभा कुमारी विश्वकर्मा, सुवेता कुमारी, बबीता कुमारी, मनीषा, सोनिया कुमारी, उजाला कुमारी, ज्योति यादव, ललिता कुमारी, अंजली कुमारी, अनिशा कुमारी, संजू कुमारी, डॉ. इंद्र कुमार जायसवाल, संजीत कुमार, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार, बिनीता कुमारी सहित महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी सूचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, आलम मुख्तार, विवेक कुमार एवं ओंकार कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने एनएचएआई को दुर्घटना संभावित क्षेत्र सुधारने का दिया निर्देश

कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षुओं को मतदाता सूची के पुनरीक्षण, पंजीकरण एवं आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ सशक्त, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतांत्रिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Tags:   Grizzly College of Education Koderma Voter Awareness August 2026 District Nodal Officer Saurabh Sharma Koderma August 2026 Principal Dr Mohit Kumar Tiwari Grizzly College August 2026 Local Koderma news updates August 2026 Special Intensive Revision SIR Campaign Koderma August 2026 Local Koderma administration news updates August 2026 Voter Registration Form 6 7 8 ECI Net App Koderma 2026 NSS Unit Grizzly College Koderma August 2026 Local Jharkhand district news updates August 2026 Koderma Civic College News August 2026 Grizzly College of Education Koderma Voter Awareness August 2026 ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन कोडरमा मतदाता जागरूकता अगस्त 2026 जिला नोडल अधिकारी सौरभ शर्मा कोडरमा अगस्त 2026 प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी ग्रिजली कॉलेज अगस्त 2026 स्थानीय कोडरमा समाचार अपडेट अगस्त 2026 विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कोडरमा अगस्त 2026 स्थानीय कोडरमा प्रशासनिक खबर 2026 मतदाता पंजीकरण फॉर्म 6 7 8 ईसीआई नेट ऐप 2026 एनएसएस इकाई ग्रिजली कॉलेज कोडरमा 2026 स्थानीय झारखंड जिला समाचार अपडेट अगस्त 2026 कोडरमा स्थानीय खबर अगस्त 2026
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति राजीव मनोहर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति राजीव मनोहर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा
Deoghar News: मधुस्थली संस्थान में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित हुई विशेष संगोष्ठी
Deoghar News: लायंस क्लब यूनिटी ने चलाया 'फूड फॉर हंगर' अभियान, जरूरतमंदों को कराया भोजन 
एमएमडीआर संशोधन बिल पर भ्रम फैलाकर केवल राजनीति चमका रहे सीएम हेमंत: आदित्य साहू
उत्तराखंड टनल हादसे में झारखंड के एक श्रमिक की मौत, पांच घायल
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशेष गहन पुनरीक्षण तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति झांकी का आयोजन
Deoghar News: दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक उद्घाटन मैच में नेपाल विजयी
Deoghar News: अंचल स्तर पर लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन निर्देश
28 जुलाई की छापेमारी के दस्तावेजों के आधार पर ईडी कार्यालय पहुंचे ओम प्रकाश
Sahebganj News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन
जमुआ से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा इलाका