Deoghar News: लायंस क्लब यूनिटी ने चलाया 'फूड फॉर हंगर' अभियान, जरूरतमंदों को कराया भोजन
मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का अनूठा उदाहरण
देवघर के मधुपुर स्थित बाजार मोहल्ला में लायंस क्लब मधुपुर यूनिटी द्वारा 'फूड फॉर हंगर' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गरीब व असहाय लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया और सचिव प्रिंस समद ने समाज से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
देवघर: सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए लायंस क्लब मधुपुर यूनिटी की ओर से शुक्रवार को शहर के बाजार मोहल्ला स्थित काजल टेक्सटाइल के समीप 'फूड फॉर हंगर' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरित कर उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने भोजन ग्रहण किया। क्लब के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर भोजन वितरण किया और लोगों की सेवा की।
इस दौरान क्लब के सदस्यों ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की मदद करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।क्लब के सचिव प्रिंस समद ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से जहां जरूरतमंदों को राहत मिलती है, वहीं सेवा करने वालों को भी आत्मिक संतोष और मन की शांति प्राप्त होती है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








