Deoghar News: दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक उद्घाटन मैच में नेपाल विजयी
मंत्री हफीजुल हसन ने किया मैच का उद्घाटन
मधुपुर रेलवे मैदान में आयोजित दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में नेपाल ने कोलकाता को टाई ब्रेकर में 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया और तीन पेनल्टी बचाने वाले नेपाल के गोलकीपर सुरेश सादा को मैन ऑफ द मैच दिया।
: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मधुपुर रेलवे फुटबॉल मैदान में आयोजित दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में शुक्रवार को नेपाल की टीम ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता फुटबॉल टीम को टाई ब्रेकर में 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का आयोजन YSC मधुपुर एवं योर्स मधुपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
उद्घाटन मैच में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने मैदान में उतरकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा गेंद को किक मारकर मुकाबले का विधिवत उद्घाटन किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर कई हमले किए, लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली और पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में मुकाबला और भी रोमांचक हो गया।
15 अगस्त को होगा फाइनल मुकाबला टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला15अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मधुपुर रेलवे फुटबॉल मैदान में खेला जाएगा। फाइनल में बर्णपुर की टीम का मुकाबला नेपाल की टीम से होगा।सेमीफाइनल में नेपाल के शानदार प्रदर्शन के बाद अब फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।
मौके पर अरुण कुमार गुटगुटिया,पूर्व नगर अध्यक्ष फैयाज कैसर, मोती सिंह, YSC के अध्यक्ष संजय मुर्मू, सचिव हफीजुल हसन अंसारी, वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद इमरान, मनोहर दास, सियाराम राय, शब्बीर हसन अंसारी, तनवीरुल हसन, अकदस हसन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।वहीं योर्स की ओर से प्रिंस समद, सुभाष सिंह, डॉ. रामचंद्र झा, मोहम्मद ताज, आतिक जाफरी, मोहम्मद कामरान समेत बड़ी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








