Giridih News: स्वतंत्रता दिवस पर डीसी रामनिवास यादव का संदेश, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

डीसी ने कहा- आजादी की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी

Giridih News: स्वतंत्रता दिवस पर डीसी रामनिवास यादव का संदेश, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
गिरिडीह में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आवासीय कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराते उपायुक्त रामनिवास यादव।

गिरिडीह में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने आवासीय कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संवैधानिक दायित्वों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग होने का अवसर है।

गिरिडीह: 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को अपने आवासीय कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें राष्ट्र के प्रति अपने संवैधानिक दायित्वों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति सजग होने की प्रेरणा देता है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्राप्त आजादी की रक्षा करना तथा देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेह प्रशासन और जनकल्याण के मूल उद्देश्यों के साथ गिरिडीह जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उपायुक्त ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने, सामाजिक समरसता बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: नगर भवन में झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का हुआ भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर रांची पुलिस ने फहराया तिरंगा, एकता-अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर रांची पुलिस ने फहराया तिरंगा, एकता-अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प
Crime News: रांची में 15 से ज्यादा चेन छिनतई का खुलासा, शातिर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Giridih News: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गिरिडीह समाहरणालय में ध्वजारोहण, डीसी रामनिवास यादव ने किया शहीदों को नमन
Ramgarh News: स्वतंत्रता दिवस पर पीवीयूएनएल में देशभक्ति का रंग, मेधावी विद्यार्थियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान
Hazaribagh News: बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
Giridih News: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गिरिडीह में भव्य समारोह, मंत्री सुदिव्य कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Ranchi News: विकास भवन रांची में स्वतंत्रता दिवस पर डीडीसी संजय भगत ने फहराया तिरंगा
Giridih News: स्वतंत्रता दिवस पर डीसी रामनिवास यादव का संदेश, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
Jamshedpur News: टाटा स्टील में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, 40 मिलियन टन उत्पादन क्षमता का लिया लक्ष्य
Jamshedpur News: देशभक्ति के रंग में रंगा सीएसआईआर-एनएमएल का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद में पुलिस-कोयला माफिया गठजोड़ पर उठाए गंभीर सवाल
एनसीबी ने 'ऑपरेशन ग्लोबल-हंट' के तहत यूएई से वांछित भगोड़े वीरेंद्र बसोया को पकड़ा