Giridih district administration
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनगणना 2027 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए कर्मियों को पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 16 मई से शुरू होने वाले प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण और गणना का कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा।
Read More...
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं 100 से अधिक फरियादें

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं 100 से अधिक फरियादें गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय में जनता दरबार आयोजित कर 100 से अधिक नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, पेंशन, राशन और आवास से जुड़े मामलों पर प्रमुखता से चर्चा हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को त्वरित निष्पादन और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर लोगों को तुरंत राहत दी गई।
Read More...
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण

Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को सरिया स्थित पीएम श्री बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के हॉस्टल, भोजन व्यवस्था और नामांकन पंजी का अवलोकन किया। विद्यालय की वार्डन निक्की मिश्रा द्वारा कम क्षमता वाले छात्रावास और छोटी बाउंड्री वॉल की समस्या बताने पर डीसी ने इसके समाधान का आश्वासन दिया। इसके पश्चात उन्होंने बड़की सरैया नगर पंचायत कार्यालय का दौरा किया, जहाँ उपाध्यक्ष की मांग पर उनके कार्यालय को प्रथम तल से भूतल (Ground Floor) पर स्थानांतरित करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया।
Read More...
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की गैस आपूर्ति की समीक्षा, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की गैस आपूर्ति की समीक्षा, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एलपीजी वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उपायुक्त ने एजेंसियों को पारदर्शिता के साथ वितरण करने और कालाबाजारी रोकने के कड़े निर्देश दिए। आपूर्ति विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे दूर-दराज के क्षेत्रों में भी गैस की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें।
Read More...
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

Giridih News: मां की गोद से मासूम नाले में गिरा,  खोजबीन जारी

Giridih News: मां की गोद से मासूम नाले में गिरा,  खोजबीन जारी गांधी चौक पर शनिवार देर शाम एक दुखद घटना हुई। तेज बारिश के दौरान दो साल का मासूम अंकुश ठाकुर नाले में बह गया। परिजन बचाने दौड़े, लेकिन तेज बहाव में बच्चा दूर चला गया। प्रशासन बच्चे को खोजने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
Read More...
झारखण्ड 

सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह जिला प्रशासन ने किया क्वारंटीन, बिफरे ‘हिंदुस्तान से अलग नहीं है झारखंड’

सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह जिला प्रशासन ने किया क्वारंटीन, बिफरे ‘हिंदुस्तान से अलग नहीं है झारखंड’ गिरिडीह : उत्तरप्रदेश के उन्नाव से लोकसभा सांसद साक्षी महाराज को झारखंड के गिरिडीह जिला प्रशासन ने क्वारंटीन कर दिया. वे उत्तरप्रदेश से यहां आए अपने आश्रम अपनी 97 वर्षीया मां से मुलाकात करने आए थे. झारखंड में कोरेाना संक्रमण...
Read More...

Advertisement