Crime News: रांची में 15 से ज्यादा चेन छिनतई का खुलासा, शातिर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने तीन स्मार्टफोन, 44 हजार रुपये और पल्सर-अपाचे समेत दो मोटरसाइकिल की बरामद

Crime News: रांची में 15 से ज्यादा चेन छिनतई का खुलासा, शातिर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
रांची में चेन छिनतई गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान।

रांची पुलिस ने चेन छिनतई और मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रांची के अलग-अलग स्थानों पर 15 से अधिक चेन छिनतई और बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

रांची: रांची पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में चेन छिनतई और मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान रांची में 15 से अधिक अलग-अलग स्थानों पर चेन छिनतई और मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की चेन के टुकड़े और गलाए हुए सोने से बनाए गए आभूषण, चांदी की चेन, तीन स्मार्टफोन, 44 हजार रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल समेत घटना में इस्तेमाल किए गए हेलमेट, जूते और कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने चेन खरीदने वाले एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है।

दलादली रिंग रोड पर चेन छिनतई के बाद हुई कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 को दलादली रिंग रोड में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने एक महिला के गले से चेन छीन ली थी। घटना की सूचना दलादली टीओपी प्रभारी को मिलने के बाद आसपास के थानों को जानकारी देकर वाहन जांच शुरू कराई गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय अजय आर्यन के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके अलावा पूर्व के अपराधियों से जुड़े इनपुट और तकनीकी सहयोग के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच कराए सरकार: मृत्युंजय शर्मा

चेन बेचने वाले दुकानदार को भी पुलिस ने पकड़ा

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने रांची के विभिन्न इलाकों में चेन छिनतई और वाहन चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी छिनी हुई सोने की चेन एक दुकानदार को बेचते थे।

पुलिस ने संबंधित दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से गलाए हुए सोने से तैयार आभूषण और नकद राशि बरामद की गई है।

चार आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फनी सोनार (28), मो. फहीम अंसारी (27), मो. साकिब उर्फ देवा (30) और दीपक सोनार (37) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

26 ग्राम सोना, 240 ग्राम चांदी और दो बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया है—

  • सोने की चेन के टुकड़े एवं गलाए हुए सोने से बने आभूषण, वजन करीब 26 ग्राम
  • चांदी की 18 चेन, वजन करीब 240 ग्राम
  • तीन स्मार्टफोन
  • 44,000 रुपये नकद
  • दो मोटरसाइकिल, जिसमें एक पल्सर और एक अपाचे शामिल है
  • घटना में प्रयुक्त हेलमेट, जूते और कपड़े
  • वजन मापक यंत्र

साकिब और फहीम का लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मो. साकिब उर्फ देवा के खिलाफ सिल्ली, कोतवाली, बरियातू, जगन्नाथपुर, अरगोड़ा, लोअर बाजार, डोरंडा और गोंदा समेत विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। इनमें चेन छिनतई, लूट और अन्य आपराधिक धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं।

वहीं मो. फहीम अंसारी के खिलाफ भी जगन्नाथपुर और अरगोड़ा थाना क्षेत्र में चेन छिनतई, लूट एवं अन्य मामलों से संबंधित कई प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ पहले भी जेल जा चुके हैं। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों एवं घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा