Deoghar News: बाबा धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, उपायुक्त ने मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण

AI तकनीक से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश

Deoghar News: बाबा धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, उपायुक्त ने मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण
देवघर श्रावणी मेला 2026 के दौरान IMCR में सुरक्षा एवं AI आधारित निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया।

देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम जलार्पण और बेहतर सुविधाओं को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने IMCR में AI आधारित निगरानी प्रणाली, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बाबा मंदिर, शिवगंगा और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लेते हुए 24 घंटे सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

देवघर:  राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा, सुगम जलार्पण और बेहतर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने शनिवार को मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने नेहरू पार्क, बाबा मंदिर प्रांगण, शिवगंगा और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त इंटीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम (IMCR) पहुंचे, जहां उन्होंने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी निगरानी प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसियों को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र की निगरानी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। AI आधारित प्रणाली के माध्यम से भीड़ के घनत्व, रूट लाइन की स्थिति और सुरक्षा संबंधी गतिविधियों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने बाबा मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई के मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुविधा को देखते हुए 24 घंटे सफाई व्यवस्था बनाए रखने, अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती तथा कचरा निस्तारण की त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षा बलों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि देवघर आने वाले सभी श्रद्धालु देवतुल्य हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों को सेवा भाव, संवेदनशीलता और सौहार्दपूर्ण व्यवहार के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुखद आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की गरिमा और श्रद्धा का वातावरण बना रहे।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, 2,075 मेला स्पेशल ट्रेनें चलीं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा