Giridih News: कैला ढाब में बार-बार खराब हो रहा 100 KVA ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने 200 KVA लगाने की मांग की
ग्रामीणों का दावा- अधिक आबादी के कारण 100 KVA ट्रांसफार्मर की क्षमता पर्याप्त नहीं
गिरिडीह के जमुआ प्रखंड स्थित कैला ढाब में बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। परसन थाना क्षेत्र के उमवि कैला ढाब के समीप लगा 100 KVA का पुराना ट्रांसफार्मर मरम्मत के कुछ दिनों बाद फिर तकनीकी खराबी का शिकार हो जाता है। इससे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहती है और उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी होती है।
गिरिडीह: परसन थाना क्षेत्र के उमवि कैला ढाब के समीप लगा 100 KVA का पुराना ट्रांसफार्मर बार-बार खराब होने से ग्रामीणों और बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश है।
ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर बिजली विभाग को सूचना दी जाती है। इसके बाद विभाग द्वारा पुराने ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर उसे दोबारा स्थापित कर दिया जाता है। लेकिन मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद ट्रांसफार्मर फिर तकनीकी खराबी का शिकार हो जाता है, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की मांग

नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से पुराने ट्रांसफार्मर की बार-बार मरम्मत कराने के बजाय 200 KVA क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नया और अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगने से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और बार-बार होने वाली तकनीकी खराबी से राहत मिल सकेगी।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो उपभोक्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस संबंध में ग्रामीण शकर वर्मा, रघु वर्मा, बलदेव महतो, शिवनंदन वर्मा, रुस्तम अंसारी, चंद्रदेव वर्मा और प्रकाश रजक सहित अन्य लोगों ने प्रशासन एवं बिजली विभाग से कैला ढाब में 200 KVA का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।









