Giridih News: SIR 2026 गिरिडीह में Claim & Objection और Verification प्रक्रिया पर BLO प्रशिक्षण

ERO और AERO ने BLO को दावा एवं आपत्ति प्रक्रिया की दी जानकारी

Giridih News: SIR 2026 गिरिडीह में Claim & Objection और Verification प्रक्रिया पर BLO प्रशिक्षण
BLO को प्रशिक्षण देते निर्वाचन अधिकारी

गिरिडीह में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में दावा एवं आपत्ति, नोटिस एवं सत्यापन, दस्तावेजों की जांच, ऑनलाइन प्रविष्टि और समयबद्ध निष्पादन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

गिरिडीह: भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप मतदाता सूची के *विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत Claim & Objection तथा Notice & Verification से संबंधित प्रक्रियाओं के सफल एवं त्रुटिरहित निष्पादन को लेकर आज सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) के स्तर पर आयोजित किया गया। गिरिडीह प्रखंड में आयोजित प्रशिक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,  धीरेंद्र कुमार तथा अंचलाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, जितेंद्र प्रसाद ने उपस्थित सभी BLO को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण के दौरान BLO को दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया, Notice & Verification, निर्धारित प्रपत्रों का सही उपयोग, पात्र एवं अपात्र दावों की जांच, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन, समयबद्ध निष्पादन, अभिलेखों के संधारण तथा ऑनलाइन प्रविष्टि से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,  धीरेंद्र कुमार ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में BLO की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रत्येक दावा एवं आपत्ति का निष्पक्ष, तथ्यों पर आधारित एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा अपात्र प्रविष्टियों का नियमानुसार निष्पादन किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित BLO के सवालों/समस्याओं का समाधान करते हुए विभिन्न व्यावहारिक परिस्थितियों पर आधारित उदाहरणों के माध्यम से दावा एवं आपत्ति के निष्पादन, नोटिस निर्गत करने, क्षेत्रीय सत्यापन तथा रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: इनर व्हील क्लब सनशाइन ने शिक्षक दिवस पर चार शिक्षकों को किया सम्मानित

वहीं अंचलाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, जितेंद्र प्रसाद ने सभी BLO से निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के कार्यों को पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपादित करने का निर्देश दिया। 
सुधीर सिन्हा,फोटो

यह भी पढ़ें: Giridih News: ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा