Deoghar News: श्रावणी मेले में पूर्व रेलवे की बेहतर व्यवस्था, 4 दिनों में 3.75 लाख श्रद्धालुओं ने की यात्रा

आरपीएफ और सीसीटीवी से मजबूत सुरक्षा

Deoghar News: श्रावणी मेले में पूर्व रेलवे की बेहतर व्यवस्था, 4 दिनों में 3.75 लाख श्रद्धालुओं ने की यात्रा
(जसीडीह स्टेशन यात्री भीड़)

श्रावणी मेला 2026 के दौरान पूर्व रेलवे द्वारा की गई व्यापक व्यवस्थाओं के चलते चार दिनों में 3.75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ स्टेशनों से यात्रा की। आसनसोल मंडल ने 38 विशेष ट्रेनों का संचालन कर ₹33 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त किया और यात्रियों को स्वास्थ्य व सुरक्षा की बेहतर सुविधाएं दीं।

देवघर: श्रावणी मेला-2026 के दौरान भगवान बाबा बैद्यनाथ की पावन यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए पूर्व रेलवे द्वारा व्यापक स्तर पर की गई तैयारियों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था और विशेष ट्रेनों के सफल संचालन के कारण चार दिनों में 3.75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जसीडीह, देवघर, बासुकीनाथ और बैद्यनाथधाम स्टेशनों से यात्रा की। 

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने लंबी एवं छोटी दूरी की विशेष ट्रेनों का संचालन किया। साथ ही प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव, अतिरिक्त आरक्षण काउंटर, ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) तथा मोबाइल यूटीएस ऐप के माध्यम से टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रियों को टिकट लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर विशाल प्रतीक्षालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पंखे, निःशुल्क पेयजल तथा स्वच्छ जैव शौचालय उपलब्ध कराए गए। 

Jharkhand Govt Ad
वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र प्रमुख स्थानों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चौबीसों घंटे की जा रही है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, यात्रा के चौथे दिन (2 अगस्त) 85,356 श्रद्धालुओं ने यात्रा की। पांचवें दिन (3 अगस्त) यह संख्या 34 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,14,426 पहुंच गई। छठे दिन (4 अगस्त) 1,00,332 तथा सातवें दिन (5 अगस्त) 75,030 श्रद्धालुओं ने इन चार प्रमुख स्टेशनों से यात्रा की। इस प्रकार चार दिनों में कुल 3.75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूर्व रेलवे की सेवाओं का लाभ उठाया।

श्रद्धालुओं की सर्वाधिक आवाजाही जसीडीह स्टेशन पर दर्ज की गई, जहां प्रतिदिन कुल यात्रियों का लगभग 58 से 61 प्रतिशत पहुंचा। इसके अलावा देवघर, बासुकीनाथ और बैद्यनाथधाम स्टेशनों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सातवें दिन यात्रियों की सुविधा के लिए आसनसोल मंडल ने कुल 38 विशेष ट्रेनों का संचालन किया, जिनमें 16 लंबी दूरी तथा 22 छोटी दूरी की विशेष ट्रेनें शामिल थीं। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: गावां के डुमरझारा में अवैध महुआ शराब भट्टी ध्वस्त, सैकड़ों लीटर जावा महुआ नष्ट

इन ट्रेनों के टिकटों की बिक्री से ₹33,09,538 का राजस्व प्राप्त हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत सातवें दिन 503 श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया, जबकि 12 यात्रियों को व्हीलचेयर सुविधा प्रदान की गई। इसके अलावा 24 घंटे संचालित "मे आई हेल्प यू" सहायता केंद्रों के माध्यम से यात्रियों को आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: ब्लड डोनेशन मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक, अधिक रक्तदान शिविर लगाने के निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शराब घोटाला केस में एसीबी के सामने पेश हुए अरुण सिंह, घंटों हुई पूछताछ शराब घोटाला केस में एसीबी के सामने पेश हुए अरुण सिंह, घंटों हुई पूछताछ
जेपीएससी और जेएसएससी छात्रों ने राहुल गांधी से फोन पर की बात, सरकार से वार्ता और सहयोग का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम राहत कोष में दिए 3 करोड़ रुपये, असम के मुख्यमंत्री ने जताया आभार
सनी देओल फैंस हैरान! आखिर 2027 तक के लिए क्यों टली 'परशुराम'?
Deoghar News: श्रावणी मेले में पूर्व रेलवे की बेहतर व्यवस्था, 4 दिनों में 3.75 लाख श्रद्धालुओं ने की यात्रा
Palamu News: अंधविश्वास में युवक की हत्या, उँटारी रोड पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा
Palamu News: प्रभात मेहता हत्याकांड में पुलिस को सफलता, दूसरा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
Palamu News: भाजपा नेता किशोर पाण्डेय ने बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा से की शिष्टाचार मुलाकात
Palamu News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर छतरपुर अनुमंडल कार्यालय में बैठक संपन्न, तैयारियों की हुई समीक्षा
Palamu News: उपायुक्त शेखावत की सख्त हिदायत, उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगेगा अंकुश
Dhanbad News: सीआईएसएफ ने कोयलांचल में चलाया विशेष अभियान, 143 कोयला वाहनों की सघन जांच
Dhanbad News: बस्ताकोला एरिया 9 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 15 टन अवैध कोयला जब्त