Koderma News: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
नॉकआउट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्कृष्ट कौशल
रांची के हरमू रोड स्थित एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें नॉकआउट मैच जीतकर शंख, कोयल और दामोदर हाउस ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
रांची: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल, हरमू रोड, दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित नॉकआउट मुकाबलों में विभिन्न हाउसों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबलों के लिए विजेता टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन 24 जुलाई को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। कक्षा 6 से 8 बालिका वर्ग के फाइनल में शंख हाउस का मुकाबला कोयल हाउस से होगा। वहीं कक्षा 6 से 8 बालक वर्ग के फाइनल में कोयल हाउस और दामोदर हाउस आमने-सामने होंगे। कक्षा 9 से 11 बालक वर्ग के फाइनल में शंख और दामोदर हाउस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता का समापन विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर किया जाएगा।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


