श्रावणी मेला: अब एक QR कोड से दूर होगी कांवड़ियों की परेशानी, रविवार को भी चलेगी मधुपुर-कोडरमा
मेला क्षेत्र में हर जगह लगाए जाएंगे QR कोड।
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के दौरान देवघर आने वाले शिवभक्तों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन और रेलवे ने कई अहम कदम उठाए हैं। इस बार मेला क्षेत्र में QR कोड आधारित शिकायत प्रणाली लागू की गई है, जिसके जरिए श्रद्धालु फोटो, वीडियो और ऑडियो के साथ अपनी शिकायत सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे।
देवघर : मधुपुर श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी बड़ा फैसला लिया है। मधुपुर-कोडरमा रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन अब सावन के महीने में रविवार को भी चलेगी।
अब कांवड़यों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए किसी सूचना केंद्र या प्रशासनिक शिविर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। डिजिटल युग में पलक झपकते ही समस्याओं का समाधान मिलेगा।
QR कोड स्कैन करें, ऑडियो-वीडियो भेजें और टेंशन फ्री हो जाएं
जिला प्रशासन ने इस साल QR स्कैन सिस्टम को और ज्यादा अपडेट किया है। मेला क्षेत्र के हर होल्डिंग पॉइंट और कांवरिया कॉरिडोर में QR कोड के डिस्प्ले लगाए जाएंगे।

अधिकारियों की सीधी निगरानी: इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम (ICMR) के डैशबोर्ड पर शिकायत आते ही संबंधित विभाग एक्टिव हो जाएगा। इस पूरे सिस्टम और डैशबोर्ड की निगरानी मोबाइल के जरिए जिले के आला अधिकारी खुद करेंगे।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


