सावन मेला
समाचार  राज्य  देवघर  झारखण्ड 

Dumka News: श्रावणी मेले में कांवरियों की सेवा, महादेव कृपा शिविर में बांटा गया पानी और फ्रूटी

Dumka News: श्रावणी मेले में कांवरियों की सेवा, महादेव कृपा शिविर में बांटा गया पानी और फ्रूटी देवघर में राजकीय श्रावणी मेला के दौरान रविवार, 23 अगस्त 2026 को महादेव कृपा बैनर तले कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवरियों के बीच पानी की बोतल और फ्रूटी का वितरण किया गया। सेवा शिविर में संस्था के सदस्यों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि सावन के दौरान दूर-दराज से आने वाले कांवरियों की सेवा करना संस्था का उद्देश्य है। इसी भावना के साथ प्रत्येक वर्ष सेवा शिविर आयोजित कर श्रद्धालुओं को पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
Read More...
समाचार  धर्म  देवघर  झारखण्ड 

Shravani Mela: भोर 4:21 बजे खुले बाबा मंदिर के पट, जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़

Shravani Mela: भोर 4:21 बजे खुले बाबा मंदिर के पट, जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़ राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 16वें दिन शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 04:21 बजे मंदिर के गर्भगृह के पट खुलते ही कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को पवित्र जल अर्पित करना शुरू किया।
Read More...
समाचार  राज्य  धर्म  जिला प्रशासन  दुमका  झारखण्ड 

Dumka News: श्रावणी मेला 2026: बासुकीनाथ धाम में सुरक्षा और सुविधाओं का डीसी ने लिया जायजा

Dumka News: श्रावणी मेला 2026: बासुकीनाथ धाम में सुरक्षा और सुविधाओं का डीसी ने लिया जायजा राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के तहत सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर कंट्रोल रूम, टेंट सिटी, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Read More...
समाचार  राज्य  धर्म  देवघर  झारखण्ड 

श्रावणी मेला: अब एक QR कोड से दूर होगी कांवड़ियों की परेशानी, रविवार को भी चलेगी मधुपुर-कोडरमा

श्रावणी मेला: अब एक QR कोड से दूर होगी कांवड़ियों की परेशानी, रविवार को भी चलेगी मधुपुर-कोडरमा विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के दौरान देवघर आने वाले शिवभक्तों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन और रेलवे ने कई अहम कदम उठाए हैं। इस बार मेला क्षेत्र में QR कोड आधारित शिकायत प्रणाली लागू की गई है, जिसके जरिए श्रद्धालु फोटो, वीडियो और ऑडियो के साथ अपनी शिकायत सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे।
Read More...
समाचार  राज्य  देवघर  झारखण्ड 

पावन सावन मास के स्वागत को तैयार बाबा नगरी, अंतिम चरण में तैयारियां

पावन सावन मास के स्वागत को तैयार बाबा नगरी, अंतिम चरण में तैयारियां विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में पावन सावन मास और श्रावणी मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर की प्रमुख सड़कों पर विशाल स्टील फ्रेम पंडाल लगाए जा रहे हैं। प्रशासन सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने में जुटा है।
Read More...

Advertisement