Shravani Mela: भोर 4:21 बजे खुले बाबा मंदिर के पट, जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़

बीएड कॉलेज से रूट लाइन तक कतार में आगे बढ़ रहे कांवरिया, प्रशासन ने संभाली व्यवस्था

Shravani Mela: भोर 4:21 बजे खुले बाबा मंदिर के पट, जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़
श्रावणी मेला के 16वें दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़।

राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 16वें दिन शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 04:21 बजे मंदिर के गर्भगृह के पट खुलते ही कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को पवित्र जल अर्पित करना शुरू किया।

देवघर:  राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के 16वें दिन शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही बड़ी संख्या में कांवरिया और श्रद्धालु बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए पहुंचने लगे। सुबह 04:21 बजे मंदिर के गर्भगृह के पट खुलते ही श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र जलार्पण का सिलसिला शुरू हो गया।

बीएड कॉलेज से कतारबद्ध हैं कांवरिया

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित जलार्पण और भीड़ नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है। प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट लाइन के तहत कांवरिया अनुशासित तरीके से कतार में आगे बढ़ रहे हैं। तड़के सुबह से ही कांवरियों की कतार बीएड कॉलेज से शुरू होकर मंदिर परिसर की ओर बढ़ती रही।

‘बोल-बम’ के जयघोष से गूंजा रूट लाइन

Jharkhand Govt Ad
सुलतानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पैदल देवघर पहुंचे कांवरियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बीएड कॉलेज से लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर तक पूरा रूट लाइन क्षेत्र ‘बोल-बम’ और ‘बाबा वैद्यनाथ’ के गगनभेदी जयघोष से गूंज रहा है।

कांवरियों के निरंतर आगे बढ़ने और बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करने के साथ ही पूरे बाबानगरी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से बाबा के दर्शन और जलार्पण कर रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ की नगरी में श्रावणी मेले के 16वें दिन श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News:स्कूली बच्चों के हाथों सजेगा हरित देवघर, यूथ वॉयस ने पौधारोपण कर बांटे फलदार पौधे

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Ranchi News : खड़गे के कथित मंच शुद्धिकरण पर कांग्रेस का हमला, विजय शंकर नायक बोले- नहीं सहेगा हिंदुस्तान Ranchi News : खड़गे के कथित मंच शुद्धिकरण पर कांग्रेस का हमला, विजय शंकर नायक बोले- नहीं सहेगा हिंदुस्तान
टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड का स्वामित्व चर्चिल ब्रदर्स एफसी को सौंपा
झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बड़ी राहत, अब 15 सितंबर तक दाखिल करें दावा-आपत्ति
Dhanbad News: रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में उपायुक्त आदित्य रंजन करेंगे झंडोत्तोलन, मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी
Ranchi News: खनिज विधेयक पर झारखंड कांग्रेस का भाजपा सांसदों से सवाल, राकेश सिन्हा बोले- इस्तीफा दें या हक की लड़ाई लड़ें
बंगाल में गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक की जांच में जुटी NIA, STF से मांगी पूरी जानकारी
Giridih News: सरिया में झामस का जोरदार प्रदर्शन, गरीबों-भूमिहीनों के हक में उठी आवाज
डार्विन टेस्ट: तंजीद हसन के शतक और शांतो के 84 रन से बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 153 रन की बढ़त
Crime News: गोड्डा में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; मोबाइल-गमछा बरामद
Ranchi News: लगातार बारिश के बीच सिलागाई में शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा धराशायी
'आवारापन 2' Review: इमरान हाशमी की दमदार वापसी, प्यार और बदले की कहानी ने बढ़ाया रोमांच
15 अगस्त सिर्फ उत्सव नहीं, राष्ट्रनिर्माण और जिम्मेदारी का संकल्प दिवस भी है