देवघर समाचार
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Dumka News: श्रावणी मेले में कांवरियों की सेवा, महादेव कृपा शिविर में बांटा गया पानी और फ्रूटी
Published On
By Anshika Ambasta
देवघर में राजकीय श्रावणी मेला के दौरान रविवार, 23 अगस्त 2026 को महादेव कृपा बैनर तले कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवरियों के बीच पानी की बोतल और फ्रूटी का वितरण किया गया। सेवा शिविर में संस्था के सदस्यों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि सावन के दौरान दूर-दराज से आने वाले कांवरियों की सेवा करना संस्था का उद्देश्य है। इसी भावना के साथ प्रत्येक वर्ष सेवा शिविर आयोजित कर श्रद्धालुओं को पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। Deoghar News: आस्था के सैलाब से भक्तिमय हुआ बाबाधाम, 04:11 बजे खुला बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट
Published On
By Anshika Ambasta
देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 25वें दिन रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के 04:11 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कपाट खुलते ही कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक शुरू किया। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे शिवभक्तों से बाबाधाम का रूट लाइन गेरुआ रंग में रंगा नजर आया। कतार में खड़े श्रद्धालु लगातार ‘बोल-बम’ और बाबा बैद्यनाथ के जयघोष करते रहे। Deoghar News: प्रधान डाकघर में अभिकर्ता प्रदीप को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Published On
By Anshika Ambasta
देवघर प्रधान डाकघर के प्रांगण में शुक्रवार को अभिकर्ता प्रदीप जी के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पटना एम्स में इलाज के दौरान उनके निधन से संगठन से जुड़े लोगों और सहकर्मियों में शोक की लहर है। शोकसभा में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों और डाककर्मियों ने प्रदीप के व्यक्तित्व, सरल व्यवहार और संगठन के प्रति उनके योगदान को याद किया। Shravani Mela: भोर 4:21 बजे खुले बाबा मंदिर के पट, जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़
Published On
By Suman Kumari
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 16वें दिन शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 04:21 बजे मंदिर के गर्भगृह के पट खुलते ही कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को पवित्र जल अर्पित करना शुरू किया। Shravani Mela 2026: देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा मंदिर खुलते ही कांवरियों ने शुरू किया जलार्पण
Published On
By Suman Kumari
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 13वें दिन देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार सुबह 4:18 बजे मंदिर के पट खुलते ही कांवरियों और शिवभक्तों का जलार्पण शुरू हो गया। पट खुलने के साथ ही पूरा मेला क्षेत्र ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। Shravani Mela 2026: पहली सोमवारी पर सूचना सह सहायता केंद्र और मातृत्व विश्राम गृह बने श्रद्धालुओं का सहारा
Published On
By Mohit Sinha
राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की पहली सोमवारी पर देवघर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच जिला प्रशासन की ओर से स्थापित 34 सूचना सह सहायता केंद्र और 10 मातृत्व विश्राम गृह पूरी तरह सक्रिय रहे। इन केंद्रों ने कांवरियों को मार्गदर्शन, खोए-पाए सामान की जानकारी, जलार्पण संबंधी सहायता तथा महिला श्रद्धालुओं, धात्री माताओं और शिशुओं को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराईं। Deoghar News: पहली सोमवारी पर मधुपुर के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे हर-हर महादेव
Published On
By Susmita Rani
सावन माह की पहली सोमवारी पर मधुपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। Crime News: देवघर खमरबाद में सड़क हादसे में महिला की मौत, मुआवजे की मांग पर जाम
Published On
By Susmita Rani
देवघर जिले के पथरोल थाना क्षेत्र के खमरबाद गांव में सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय मैना देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजा एवं दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मधुपुर-सारठ NH-114A पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। Deoghar News: प्रथम सोमवारी से पहले महापौर ने कांवरिया रूटलाइन का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी
Published On
By Susmita Rani
राजकीय श्रावणी मेला 2026 की प्रथम सोमवारी से पहले देवघर नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत ने कांवरिया रूटलाइन और मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य शिविर और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। Deoghar News: पहली सोमवारी पर देवघर डीसी का तड़के निरीक्षण, बाबा धाम की व्यवस्थाओं की समीक्षा
Published On
By Susmita Rani
राजकीय श्रावणी मेला 2026 की पहली सोमवारी पर देवघर के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने तड़के मेला क्षेत्र, रूटलाइन और बाबा बैद्यनाथ धाम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य शिविर, क्यू कॉम्प्लेक्स, पार्किंग, पेयजल, बिजली और मिस्ट कूलिंग सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सेवा भाव से ड्यूटी निभाने तथा श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। Deoghar News:चांदमारी मोहल्ले में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन हटेगी, छह माह बाद मिली बड़ी राहत
Published On
By Susmita Rani
मधुपुर के चांदमारी मोहल्ले में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन बिजली लाइन को जल्द सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। करीब छह माह पहले स्थानीय लोगों ने इस समस्या को मंत्री के समक्ष उठाया था, जिसके बाद बिजली विभाग ने कार्रवाई शुरू की। Deoghar News: रेलवे के समर्पित टीटीआई एस. सैन गुप्ता सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, साथियों ने भावभीनी विदाई दी
Published On
By Susmita Rani
मधुपुर रेलवे में ट्रैवलिंग टिकट इंस्पेक्टर (टीटीआई) एस. सैन गुप्ता के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने पर रेलवे परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। 




