Crime News: देवघर खमरबाद में सड़क हादसे में महिला की मौत, मुआवजे की मांग पर जाम
पथरोल थाना क्षेत्र के खमरबाद गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
देवघर जिले के पथरोल थाना क्षेत्र के खमरबाद गांव में सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय मैना देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजा एवं दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मधुपुर-सारठ NH-114A पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
देवघर: पथरोल थाना क्षेत्र के खमरबाद गांव में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे तथा दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मधुपुर-सारठ एनएच-114ए मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार खमरबाद गांव निवासी मैना देवी (करीब 50 वर्ष) सुबह शौच के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


सड़क जाम की सूचना मिलते ही पथरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से ग्रामीणों को उचित कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।
बताया जाता है कि मृतका के पति आजाद मांझी का छह माह पूर्व निधन हो चुका है। मैना देवी मजदूरी कर अपने आठ बच्चों का भरण-पोषण कर रही थीं। परिवार में एक दिव्यांग पुत्र, दो अविवाहित बेटियां और अन्य बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News


