Deoghar News: प्रधान डाकघर में अभिकर्ता प्रदीप को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना एम्स में इलाज के दौरान हुआ था अभिकर्ता प्रदीप का निधन

Deoghar News: प्रधान डाकघर में अभिकर्ता प्रदीप को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

देवघर प्रधान डाकघर के प्रांगण में शुक्रवार को अभिकर्ता प्रदीप जी के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पटना एम्स में इलाज के दौरान उनके निधन से संगठन से जुड़े लोगों और सहकर्मियों में शोक की लहर है। शोकसभा में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों और डाककर्मियों ने प्रदीप के व्यक्तित्व, सरल व्यवहार और संगठन के प्रति उनके योगदान को याद किया।

देवघर: प्रधान डाकघर देवघर के प्रांगण में शुक्रवार को अभिकर्ता प्रदीप के सम्मान में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ज्ञात हो कि प्रदीप का निधन पटना एम्स में इलाज के दौरान हो गया था। उनके निधन से संगठन से जुड़े लोगों एवं सहकर्मियों में शोक की लहर है।

शोकसभा में उपस्थित लोगों ने प्रदीप के व्यक्तित्व और संगठन के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदीप जी हमेशा संगठन के हित में सक्रियता से कार्य करते थे। वे मिलनसार, मृदुभाषी और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने सरल व्यवहार और सभी के साथ मधुर संबंधों के कारण वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रदीप जी का असमय निधन संगठन और उनके परिचितों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा किए गए कार्य और उनकी मधुर स्मृतियां हमेशा लोगों के बीच बनी रहेंगी।

शोकसभा में संगठन अध्यक्ष उत्तम कुमार तिवारी, सचिव प्रीतम कुमार झा, झारखंड राज्य कार्यकारिणी सदस्य सोनाचांद कुंजीलवार, मधुकर चौधरी, गोपाल राणा, भवेश राव, विवेक जैन, अरविंद रजक, निर्मल शाही, अनिल कुमार सिंह, छोटे पोद्दार, मनोज कुमार चौधरी, नरेश मंडल, गोविंद राणा सहित डाककर्मी ब्रजेश कुमार, विकास कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत प्रदीप जी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: तिलडांगा-न्यू फरक्का में रेलवे तटबंध धंसा, ट्रैक पर मंडराया खतरा; दर्जनों ट्रेनें रद्द-डायवर्ट

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
मंत्री सुदीव्य सोनू की तबीयत बिगड़ी, गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा