Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
हृदय रोग के मुख्य लक्षणों पर चर्चा
जमुआ के दुबे नर्सिंग होम में सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश कुशवाहा ने 100 से अधिक मरीजों का उपचार किया और लोगों को बदलती जीवनशैली में हृदय रोग के खतरों से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
जमुआ: बदलती जीवनशैली, गलत खान-पान, तनाव, धूम्रपान, मोटापा, उच्च रक्तचाप और डायबिटीज के कारण कम उम्र में भी हृदय रोग का खतरा बढ़ता जा रहा है। युवाओं में हार्ट अटैक समेत हृदय संबंधी अन्य समस्याओं के मामले सामने आ रहे हैं। लोगों को अपने हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। यह बातें प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश कुशवाहा ने शनिवार को जमुआ स्थित दुबे नर्सिंग होम में मरीजों के उपचार के दौरान कहीं।
डॉ. महेश कुशवाहा प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को जमुआ के दुबे नर्सिंग होम तथा रविवार को गिरिडीह के साईं अस्पताल में मरीजों को अपनी सेवाएं देते हैं। शनिवार को उन्होंने दुबे नर्सिंग होम में प्रखंड क्षेत्र से पहुंचे 100 से अधिक मरीजों की जांच एवं उपचार किया। मौके पर भाकपा माले नेता सैयद मनौव्वर हसन बंटी ने भी डॉ.महेश कुशवाहा से मिल कर रूटीन चेकअप करवाए।श्री हसन ने बताया कि इनके जैसे चिकित्सक जमुआ जैसे सुदृढ़ क्षेत्रों में सेवा देना हमलोगों के लिए गर्व की बात है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



