Hazaribagh News: जनजातीय गौरव उत्सव में महिला उद्यमिता का दम, 70 स्टॉलों का किया निरीक्षण
एमएसएमई निदेशक सुरेंद्र कुमार और कृष्ण राव ने 70 स्टॉलों का किया निरीक्षण
हजारीबाग के श्री राम जानकी मठ, बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में चल रहे जनजातीय गौरव उत्सव-2026 के पांचवें दिन जनजातीय संस्कृति के साथ महिला उद्यमिता का हुनर आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न राज्यों से आई महिला उद्यमियों और महिला समूहों ने करीब 70 स्टॉल लगाए हैं, जहां कपड़े, अचार, हस्तशिल्प, सजावटी सामान और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
हजारीबाग: श्री राम जानकी मठ, बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में पिछले चार दिनों से जारी जनजातीय गौरव उत्सव-2026 के पांचवें दिन जनजातीय संस्कृति के साथ महिला उद्यमिता का हुनर भी आकर्षण का केंद्र रहा। उत्सव में विभिन्न राज्यों से पहुंचीं महिला उद्यमियों और महिला समूहों की ओर से करीब 70 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां महिलाओं के हाथों से तैयार कपड़े, अचार, हस्तशिल्प, सजावटी सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
पांचवें दिन एमएसएमई निदेशक, झारखंड सुरेंद्र कुमार एवं पीएमएस स्कीम के प्रभारी कृष्ण राव उत्सव स्थल पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। दोनों ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर महिला उद्यमियों से उनके उत्पादों और व्यवसाय की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेंद्र कुमार, कृष्ण राव, बिरसा मुंडा जनकल्याण योजना प्रचार अभियान के राष्ट्रीय अभियान प्रमुख राजमणि, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर सावंत, सुबोध सिन्हा हजारीबाग सदर विधायक सांस्कृतिक कला विभाग प्रतिनिधि हजारीबाग जनजातीय गौरव उत्सव की प्रभारी पूनम मिश्रा, मरियम टुडू, ज्योतिष्ण देवी, मंजू मिश्रा एवं सीमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
आयोजन मंडली की ओर से सुरेंद्र कुमार एवं कृष्ण राव को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा राजेंद्र प्रसाद, शंकर पाठक, भैया अभिमन्यु प्रसाद, सुदेश चंद्रवंशी, देबू जैन, पप्पू जैन, बजरंग अग्रवाल, मनोज कुमार दास, विजय दुबे एवं सुजीत कुमार को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विकास सिन्हा ने ऑर्गन, सूरज दयाल ने पैड, कपिल कुमार ने नाल और सुभाष सेन ने गिटार वादन से प्रस्तुति दी। गायन में दीपक सिन्हा, अक्षत सिन्हा, मनोज कुमार एवं सोनी कुमारी ने प्रस्तुति दी। एकल नृत्य में रिद्धि गुप्ता, शांभवी गुप्ता, स्नेहा कुमारी एवं मानसी कुमारी ने अपनी प्रतिभा दिखाई। समूह नृत्य में डीएवी पब्लिक स्कूल के सीनियर छात्रों, हिप हॉप डांस अकादमी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं डीएवी पब्लिक स्कूल जूनियर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी।
मंच संचालन आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट के सचिव एवं उद्घोषक सुबोध आकाश सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में ज्ञान सागर, पंकज सिन्हा, अखिलेश वर्मा, बद्रीराम, राजीव रंजन मिश्रा, सविता देवी, सलीम रजा, शशिकांत सिन्हा, डॉ. गौतम गुप्ता, आकाशदीप, माथुर साहब सहित शहर के कई लोग मौजूद रहे।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








