Hazaribagh News: छलटा मोड़ पर अचानक सड़क पर आया कुत्ता, बाइक सवार युवक का हुआ भीषण एक्सीडेंट

हादसे में युवक के सिर में आई गंभीर चोट, प्राथमिक उपचार के बाद RIMS रेफर

Hazaribagh News: छलटा मोड़ पर अचानक सड़क पर आया कुत्ता, बाइक सवार युवक का हुआ भीषण एक्सीडेंट
दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर घायल

कटकमसांडी-हजारीबाग मार्ग पर छलटा मोड़ के पास शुक्रवार को एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। बिलावल निवासी मोहम्मद तौकीर बाइक से कटकमसांडी की ओर जा रहे थे, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। बाइक कुत्ते से टकराने के बाद तौकीर सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए RIMS रांची रेफर किया गया।

हजारीबाग: कटकमसांडी-हजारीबाग मार्ग पर लखनु उर्दू स्कूल के आगे छलटा मोड़ पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मोहम्मद तौकीर (पिता मोहम्मद साबिर), निवासी बिलावल, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार तौकीर मोटरसाइकिल से बिलावल से कटकमसांडी की ओर आ रहे थे। छलटा मोड़ के समीप अचानक एक कुत्ता सड़क पर दौड़कर आ गया। बाइक कुत्ते से टकरा गई, जिससे तौकीर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई।

Jharkhand Govt Ad
घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी पप्पू पांडेय एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के सहयोग से घायल को कटकमसांडी सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया।

हादसों के बावजूद नहीं चेता प्रशासन-

ग्रामीणों के अनुसार छलटा मोड़ बेहद घुमावदार और दुर्घटना संभावित है। यहां पहले भी दर्जनों सड़क हादसे हो चुके हैं। कई लोग घायल हुए हैं, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि मोड़ के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग कई बार जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि प्रशासन आखिर कब जागेगा? लोगों ने हादसों पर रोक लगाने के लिए मोड़ के दोनों ओर तत्काल स्पीड ब्रेकर लगाने और सुरक्षा संकेतक लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पदमा में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम