Jharkhand News: भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को समर्पित भव्य जतरा, मंत्री चमरा लिंडा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क, जेल मोड़ से शुरू हुई जतरा, मोरहाबादी तक कलाकारों ने पेश की सांस्कृतिक झलक
रांची में भगवान बिरसा मुंडा की अमर विरासत और झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को समर्पित भव्य जतरा का शुभारंभ हुआ। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क, जेल मोड़ से जतरा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जतरा में झारखंड के सभी जिलों से करीब 10 हजार कलाकार शामिल हुए।
रांची: झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की अमर विरासत को जीवंत रखने वाले भव्य आयोजन का आज शुभारंभ हुआ। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा ने भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क (बिरसा मुंडा कारागृह), जेल मोड़ से भगवान बिरसा मुंडा जतरा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव कृपानन्द झा, आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, विशेष सचिव सह निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव लोचन, परियोजना निदेशक, आईटीडीए रांची मनीषा तिर्की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रांची उर्वशी पांडेय सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जतरा में कुल छह आकर्षक झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया, जिनमें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदिवासी संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
यह जतरा केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, बलिदान और आदिवासी अस्मिता के संरक्षण का प्रतीक है। इसमें शामिल कलाकारों की विशाल संख्या और विभिन्न जनजातियों का प्रतिनिधित्व झारखंड की सांस्कृतिक एकता और गौरव को प्रदर्शित करता है।
इस अवसर पर मंत्री चमरा लिंडा ने सभी कलाकारों, आयोजकों और प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन आदिवासी युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और झारखंड की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने जतरा की सफलता की कामना करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में आम नागरिक, संस्कृति प्रेमी और अधिकारी भी उपस्थित रहे। लोगों ने कलाकारों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन की सराहना की।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News








