Ranchi News: बीआईटी मेसरा में झारखंड साइंस एंड एनवायरनमेंट फेस्टिवल 2026 का सफल आयोजन
फेस्टिवल में कई दिग्गज प्राध्यापक रहे मौजूद
बीआईटी मेसरा के ई.पी.ए.सी. क्लब द्वारा 22 अगस्त 2026 को 'झारखंड साइंस एंड एनवायरनमेंट फेस्टिवल 2026' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में नीरजा सहाय डीएवी (क्विज), मनन विद्या (वाद-विवाद) और आर्मी पब्लिक स्कूल (विज्ञान प्रदर्शनी) विजेता रहे।
रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा, के एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन एंड अवेयरनेस क्लब (ई.पी.ए.सी.) द्वारा 'झारखंड साइंस एंड एनवायरनमेंट फेस्टिवल 2026' का आयोजन 22 अगस्त 2026 को किया गया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत सुबह 9:00 बजे संस्थान प्रार्थना के साथ हुई। मुख्य अतिथि सिविल एवं एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आर. नरेश कुमार थे, जिन्होंने अपने प्रभावशाली संबोधन से उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर ई.पी.ए.सी. की संकाय सलाहकार डॉ. नीता कुमारी, सिविल एवं एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जावेद इकबाल, और प्रबंधन विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रतिमा एक्का भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








