Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, विजेता को मिले 50 हजार

मुख्य अतिथि उपासना मरांडी और थाना प्रभारी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, विजेता को मिले 50 हजार
(विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता)

पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत कैराछत्तर गांव के भौरीकोचा मैदान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में चाय चम्पा की टीम ने जंतर मंतर महेशपुर को गोल्डन पेनल्टी गोल से हराकर 50,000 रुपये नकद और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

पाकुड़: जिले के महेशपुर प्रखंड के अंतर्गत कैराछत्तर गांव के भौरीकोचा मैदान में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संपन्न मैं मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, महेशपुर थाना प्रभारी रवि कुमार शर्मा, अनारुदीन मिया,रवि हांसदा मुखिया, नरेश मुर्मू मुखिया, गोपीचंद राय ग्राम प्रधान कालिदास मुर्मू ,धनेश्वर हांसदा, साइमन हेंब्रम मुखिया सुनीराम मुर्मू मुखिया, निर्मल हेंब्रम मुखिया, जोन जल सोरेन मुखिया, मनोज मरांडी मुखिया, संतोष हेंब्रम मुखिया, विलियम मुर्मू , डेविड मुर्मू , अंजनी भगत और विशिष्ट अतिथियों ने बारी बारी से सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर और फुटबॉल प्रतियोगिता को शुरू करवाया। इस प्रतियोगिता में कुल 16  टीम में ही हिस्सा लिया। 

जिसमें विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 50000 तथा द्वितीय पुरस्कार 40000
 और तीसरा एवं चौथा 10000 -10000 राशि का नगद  पुरस्कार मानिक चंद्र राय के द्वारा दिया गया। जिसमें फाइनल मुकाबला जंतर मंतर महेशपुर टीम और चाय चम्पा के बीच खेला गया। जिसमें रोमांचक संघर्ष के बाद गोल्डन प्लांटी गोल से चाय चम्पा टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर फास्ट प्राइस गोपी चांद राय ग्राम प्रधान के द्वारा 50000 रु नगद पुरस्कार साथ ही ट्रॉफी दिया गया। 

Jharkhand Govt Ad
सेकंड प्राइस जंतर मंतर महेशपुर टीम को₹40000 नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी दिया गयाऔर सेमीफाइनल विजेता टीम बोलपुर और गोपीकांदर 10000-10000 रु नगद पुरस्कार साथ में ट्रॉफी टीम को दिए गए।संस्कृति और खेल: आयोजकों ने बताया कि आदिवासी समाज में फुटबॉल रसा बसता है। यह आयोजन खेल के प्रति रुझान और आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए किया गया।मुख्य आकर्षण: मैच देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से भारी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मैदान पर मौजूद रहे। 

दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर उपस्थित कमेटी मेंबर, मानिक चंद्र राय, सहदेव मिर्धा, मधुसूदन राय, दुर्गा राय, लक्ष्मण राय, हरिकिशोर राय, बक्केश्वर राय, लाल बाबू पहाड़िया, बुलेट देहरी, लालबाबू राय लंकेश्वर राय मनोज किस्कू, सुभाष किस्कू, अभिमन्यु राय,संतोष राय, उत्तम पाल  आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Crime News: लिट्टीपाड़ा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: शिवलोक परिसर में धूमधाम से मनाया गया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ Deoghar News: शिवलोक परिसर में धूमधाम से मनाया गया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’
Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, विजेता को मिले 50 हजार
Pakur News: झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस समारोह
Sahebganj News: 11 हजार वोल्ट की नंगी तार से टकराया किशोर, पेड़ से गिरकर मौत
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने दीप प्रज्वलित कर आदिवासी महोत्सव का किया शुभारंभ
Hazaribagh News: विधानसभा घेराव को लेकर चोरदाहा चेकपोस्ट पर अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय की 62 सदस्यीय टीम पहुंची रांची आदिवासी महोत्सव
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
विश्व आदिवासी दिवस उत्सव नहीं, आत्ममंथन और संघर्ष का दिन है: डॉ. देवशरण भगत
आदिवासी अधिकारों और ज़मीन की सुरक्षा पर सरकार ले ठोस संकल्प: सुदेश महतो
Koderma News: पप्पू पंडित की मेहनत से बदला आजीविका दीदी कैफ़े, युवाओं के लिए बना प्रेरणा
आदिवासी समाज और उसकी सामाजिक, राजनीतिक चेतना