Koderma News: हाथों में तिरंगा लेकर छात्रों ने मांगा मोदी सरकार से देश में तबाही का हिसाब
छात्रों का दिखा आक्रोश, सुभाष चौक से झंडा चौक तक निकला प्रतिवाद मार्च
कोडरमा के झुमरीतिलैया में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आम नागरिकों के बैनर तले प्रतिवाद मार्च निकाला गया। सुभाष चौक से झंडा चौक तक निकले मार्च में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और आम नागरिकों ने हाथों में तिरंगा और तख्तियां लेकर केंद्र सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
कोडरमा : दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में झुमरीतिलैया में आम नागरिकों के बैनर तले सुभाष चौक से झंडा चौक तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान केंद्र सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रतिवाद मार्च में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं आम नागरिक तख्तियां लेकर और हाथों में तिरंगा झंडा लेकर एकजुटता प्रदर्शित करते हुए शामिल हुए। साथ ही, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं पर बर्बरतापूर्वक किए गए लाठीचार्ज का विरोध जताया।
आम नागरिकों ने छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा की और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रतिवाद मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि देश के छात्रों ने 1974 के बाद किसी आंदोलन के जरिए इतिहास लिख दिया है, जिसकी चर्चा सालों तक होगी। उन्होंने कहा कि छात्र विरोधी कदम और सरकार की तानाशाही के खिलाफ आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने पर बांटी मिठाई

प्रतिवाद मार्च में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, राजद के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव, जिप चेयरमैन रामधन यादव, जिप सदस्य शांति प्रिया, सीपीएम नेता असीम सरकार, जेएमएम नेता श्यामदेव यादव, बिनोद कुमार विश्वकर्मा, विजय यादव, महेश भारती, आप जिलाध्यक्ष महेश यादव, पूर्व छात्र नेता रवि पासवान, अभिभावक संघ अध्यक्ष संजय साजन, गुलाम मुस्तफा, जनवादी लेखक संघ के राम रतन अवध्या, सीटू नेता प्रेम प्रकाश, माले नेता विजय पासवान, भीम आर्मी के राजेश कुमार, संदीप कुमार, राजेंद्र मेहता, दामोदर यादव, राजकुमार पासवान, चरनजीत सिंह, धीरज यादव, सोनिया देवी, मो. मुबारक, परवेज खान, दीपक यादव, शंकर दयाल यादव, शमशुल अंसारी, इकबाल अंसारी, शिव शंकर मोदी, मो. यूनुस समेत प्रगतिशील विचारधारा से जुड़े लोग, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक मौजूद थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

