पलामू में अवकाश विवाद पर प्रशासनिक कार्रवाई, लिपिक निलंबित और दूसरे का प्रतिनियोजन बदला

क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक के आदेश पर ईश्वरी दयाल राम निलंबित

पलामू में अवकाश विवाद पर प्रशासनिक कार्रवाई, लिपिक निलंबित और दूसरे का प्रतिनियोजन बदला
(फाइल फोटो)

पलामू में श्रीमती भारती पांडेय से जुड़े चिकित्सीय एवं विभागीय मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, पलामू प्रमंडल के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के लिपिक ईश्वरी दयाल राम को निलंबित किया गया है, जबकि अरुण कुमार गिरि का प्रतिनियोजन बदल दिया गया है।

पलामू : भारती पांडेय से जुड़े चिकित्सीय एवं विभागीय मामले में प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट स्थिति सामने आई है। इस प्रकरण में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर के पत्रांक 193, दिनांक 26 जुलाई 2026 के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के लिपिक ईश्वरी दयाल राम को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, पत्रांक 194, दिनांक 26 जुलाई 2026 के तहत अरुण कुमार गिरि (लिपिक) का प्रतिनियोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी, पलामू से हटाकर क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, रंका (गढ़वा) में कर दिया गया है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को सोना नर्सिंग होम में डॉक्टर ऋषिता सिंह (एमएस/गायने) द्वारा जांच के दौरान मरीज में Leaking P/V की शिकायत पाई गई थी। चिकित्सक ने तत्काल चिकित्सीय देखरेख के लिए भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन पांडेय ने भर्ती होने से इनकार कर दिया।

इसके बाद 24 जुलाई 2026 को पुनः उन्हें भर्ती होने की सलाह दी गई, जिसे भी उन्होंने नहीं माना। अंततः 25 जुलाई 2026 को जब वे पुनः सोना नर्सिंग होम पहुंचीं, तब जांच (अल्ट्रासाउंड) में शिशु मृत पाया गया। चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत मृत शिशु का प्रसव कराया गया।

इधर, विभागीय स्तर पर यह भी स्पष्ट हुआ है कि भारती पांडेय द्वारा मातृत्व अवकाश के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया था। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में शिशु देखभाल अवकाश (चाइल्ड केयर लीव) के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें अपनी 7 वर्षीय पुत्री अदिति कुमारी की देखभाल हेतु अवकाश लेने का उल्लेख किया गया था।

यह भी पढ़ें: झारखंड में अधिकारी बेलगाम, मुख्यमंत्री की चुप्पी से प्रशासनिक अराजकता बढ़ी: प्रदीप सिन्हा

आवेदन एवं शपथ पत्र के आधार पर विभागीय नियमों के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी, पलामू द्वारा पत्रांक 1069, दिनांक 25 जुलाई 2026 के माध्यम से 185 दिनों के शिशु देखभाल अवकाश की स्वीकृति प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से टाटा सुमो दब गई; 13 की मौत

पलामू जिला प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है तथा भविष्य में इस प्रकार की स्थिति से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

गौ सम्मान अभियान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन गौ सम्मान अभियान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
SIR-2026 डिजिटाइजेशन 24 घंटे में पूरा करने का आदेश, आयुक्त ने की व्यापक समीक्षा
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने वोटर हेल्पलाइन एवं मतदाता सहायता केंद्र का किया निरीक्षण
जमुआ में गायत्री परिवार ने निकाली जिला स्तरीय वृक्षारोपण संदेश रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मास्टर ट्रेनर्स के नेतृत्व में आइडियाथॉन-हैकाथॉन प्रशिक्षण, 120 शिक्षक हुए सशक्त
गनपुरा बाजार: 15 दिनों से डिब्बे में फंसा था कुत्ते का मुंह, युवाओं ने सुरक्षित निकालकर दी नई जिंदगी
पलामू में अवकाश विवाद पर प्रशासनिक कार्रवाई, लिपिक निलंबित और दूसरे का प्रतिनियोजन बदला
Koderma News: हाथों में तिरंगा लेकर छात्रों ने मांगा मोदी सरकार से देश में तबाही का हिसाब
ट्रेजरी घोटाले में सरकार चहेते अफसरों को बचा रही : प्रतुल शाहदेव
श्रावणी मेला के लिए साहिबगंज, पाकुड़ समेत 6 जिलों से चले स्पेशल ट्रेनें, झारखंड रेल यूज़र्स की मांग
दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि 
दारू के नशे में बाप बना जल्लाद, बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत