हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से टाटा सुमो दब गई; 13 की मौत
उदयपुर थाना क्षेत्र के कढ़ूनाला-राहौली मार्ग पर हुआ हादसा
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। कढ़ूनाला-राहौली मार्ग पर पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान टाटा सुमो पर गिर गई, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
शिमला: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उदयपुर थाना क्षेत्र के कढ़ूनाला-राहौली मार्ग पर पहाड़ी से अचानक गिरी विशाल चट्टान टाटा सुमो पर आ गिरी, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
15 लोगों से भरी टाटा सुमो पर गिरी विशाल चट्टान
पुलिस के अनुसार, टाटा सुमो (एचपी-01एम-2210) में चालक बीर सिंह सहित कुल 15 लोग सवार थे। कढ़ूनाला क्षेत्र में राहौली के पास पहुंचते ही पहाड़ी से अचानक भारी चट्टान नीचे आ गिरी और वाहन उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि अधिकांश यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सभी मृतक चंबा के पांगी क्षेत्र के निवासी

लगातार बारिश से बढ़ा भूस्खलन का खतरा

मानसून में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 88 पहुंचा
प्रदेश में मानसून 30 जून को सक्रिय हुआ था। इस हादसे से पहले बारिश से जुड़े हादसों में 75 लोगों की मौत हो चुकी थी। लाहौल-स्पीति की इस दुर्घटना के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 88 हो गया है। मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


