Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में आयोजित हुआ भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह, विधायक अमित यादव रहे मौजूद
10वीं की आकांक्षा और 12वीं के शौर्य-वंशिका सम्मानित
कोडरमा के तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विधायक अमित कुमार यादव की उपस्थिति में 10वीं व 12वीं के टॉपर्स, विषयवार विजेताओं और माताओं को सम्मानित किया गया।
कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के सुसज्जित सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, प्रतिभा एवं समर्पण के माध्यम से उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों का सम्मान कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित कुमार यादव के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य महादेव राम, कांटी के मुखिया राम लखन, बड़की धमराई के मुखिया सरयू वर्मा, चंदवारा प्रमुख मंजू देवी, कांटी के पूर्व मुखिया रमेश प्रसाद, बड़की धमराई के पूर्व मुखिया किशोर यादव तथा समाजसेवी संजय अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रिज़ली विद्यालय जैसा उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान हमारे विधानसभा क्षेत्र में होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कार ही सफलता की वास्तविक पहचान हैं। विद्यालय जिस प्रकार विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सम्मानित कर रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने बच्चों की सफलता में उनके अभिभावकों के योगदान को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। तृप्ति एवं समूह द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने कार्यक्रम का आकर्षक आगाज़ किया। इसके पश्चात तेजस एवं समूह द्वारा प्रस्तुत ताइक्वांडो प्रदर्शन ने सभी को रोमांचित कर दिया। वहीं आकृति एवं समूह तथा अलीना एवं समूह द्वारा प्रस्तुत समूह गीतों ने समां बांध दिया। पारिधि एवं समूह द्वारा प्रस्तुत मनमोहक समूह नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरी।
सम्मान समारोह में कॉमर्स संकाय की जिला टॉपर धनुषी जैन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय टॉपर के रूप में कक्षा 10 की आकांक्षा यादव तथा कक्षा 12 (विज्ञान संकाय) के शौर्य तरवे एवं वंशिका जगनानी को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कक्षा 10 के विषयवार टॉपर्स में आयुष कुमार एवं सौम्या जैन (अंग्रेज़ी), चिन्मय आनंद, स्वेता राज, शुभांगी, महिमा कुमारी, सरगम गुप्ता एवं उत्कर्ष राज (हिंदी), ओम राज, मन्यता प्रसाद, अमन वर्मा, अभिषेक कुमार एवं स्वेता राज (गणित), आकांक्षा यादव (विज्ञान), पुष्प राज, अभिषेक कुमार, आलोक राज एवं यश कुमार (सामाजिक विज्ञान) तथा मन्यता प्रसाद, आकांक्षा यादव, मेहुल कुमार, इशिता कश्यप, आयुष कुमार, अमन कुमार, शुभांगी, हिमांशु कुमार यादव, ऐश्वर्य आज़ाद एवं अभिग्यान राय (आईटी) को सम्मानित किया गया।
कक्षा 12 के विषयवार टॉपर्स में धनुषी जैन (अंग्रेज़ी कोर एवं पेंटिंग), जय प्रकाश (गणित एवं इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस), उज्ज्वल कुमार (भौतिकी), वंशिका जगनानी (रसायन विज्ञान एवं जीवविज्ञान), गीतांश दुगार एवं सरिता कुमारी (अर्थशास्त्र), आदर्श कुमार (बिजनेस स्टडीज़), यश जैन (अकाउंटेंसी एवं शारीरिक शिक्षा), आर्या एवं आकांक्षा भारद्वाज (इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस) तथा रिद्धि जैन (पेंटिंग) को सम्मानित किया गया।
कक्षा टॉपर्स के रूप में विदुषी वर्मा, ससांगलिपि सारेन, परी गुप्ता, अनुष्का यादव, उज्ज्वल, साक्षी, आदित्य कुमार, रिद्धि भौमिक, शिवांश पराशर, मोहम्मद दिलशाद अहमद, सावन कुमार चौधरी, अभिनव राज, तनिषा नस्कर, दिव्यांजलि सोरेन, मनोज कुमार यादव, दीपांजलि, कीर्ति शर्मा, अजीत कुमार, कुमारी शांभवी, आरुषि सिन्हा, चंदन कुमार यादव, अनन्या, अनमोल कुमार, रूपा कुमारी, अतिशय जैन, श्लोक भार्गव, आदित्य राज, नैंसी कैप्सिमे, आर्यन राज, संजना भोजानवाला, दिव्यांशी रानी, संस्कृति जैन, रिया कुमारी, क्रांति दाक्ष, प्रीति लाल, तान्या गुप्ता एवं नेहा कुमारी को सम्मानित किया गया। मोस्ट केयरिंग मदर अवार्ड से खुशबू कुमारी, संध्या सिन्हा, पूजा कुमारी भारती एवं ऋचा खटूवाला को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार तथा स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि, सीसीए कॉर्डिनेटर सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। प्राची,कुशाली, अन्वेषा एवं सुहाना ने प्रभावशाली मंच संचालन शिक्षिका मनीषा चंद्रा के नेतृत्व में किया। अंत में स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों से ग्रिज़ली विद्यालय, कोडरमा एवं झारखंड का नाम निरंतर गौरवान्वित करते रहेंगे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

