Koderma News: प्रखंड मुख्यालय में 90 दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता शिविर का हुआ भव्य आयोजन 

महिलाओं के सशक्तिकरण का मजबूत आधार है कानून

Koderma News: प्रखंड मुख्यालय में 90 दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता शिविर का हुआ भव्य आयोजन 
(विधिक जागरूकता कार्यक्रम)

कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में 90 दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ सीजेएम प्रज्ञा बाजपेयी ने कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

कोडरमा: प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को 90 दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता एवं अधिकारिता अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा की प्रभारी सचिव (सीजेएम)  प्रज्ञा बाजपेयी ने किया। 

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, अंचल अधिकारी सारांश जैन, एलएडीसीएस के अधिवक्ता नवल किशोर अरुण कुमार ओझा सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन न्यायालय कर्मी रंजीत कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक गिरधारी प्रसाद ने किया।

मुख्य अतिथि  प्रज्ञा बाजपेयी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को न्याय प्राप्त करने का समान अधिकार है। तथा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जरूरतमंद एवं वंचित व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून केवल अधिकारों की रक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार है। प्रत्येक महिला को अपने संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वह किसी भी प्रकार के अन्याय का निर्भीक होकर सामना कर सके।

यह भी पढ़ें: Koderma News: प्रेमी को पकड़ने गई पुलिस पर नाबालिग ने चाकू से किया हमला, मची अफरा-तफरी

प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने कहा कि जिस प्रकार "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के माध्यम से आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है, उसी प्रकार "न्याय आपके द्वार" की अवधारणा के तहत विधिक सेवाओं को भी गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पैरा लीगल वॉलंटियर  घर-घर जाकर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में "स्वयं की समझ" पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि सुशासन की आधारशिला कानून का सम्मान, नागरिकों की जागरूकता एवं प्रशासन के साथ सकारात्मक सहभागिता है। प्रत्येक नागरिक को कानून का पालन करते हुए आपसी संवाद एवं विधिसम्मत प्रक्रिया के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

अंचल अधिकारी सारांश जैन ने कहा कि प्रशासन एवं राजस्व विभाग जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उन्होंने लोगों से थाना दिवस एवं अन्य जन-सुनवाई कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी समस्याओं का विधिसम्मत एवं सौहार्दपूर्ण समाधान कराने की अपील की।

एलएडीसीएस के अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा एवं नवल किशोर ने महिला अधिकार, घरेलू हिंसा, दहेज निषेध, बाल विवाह निषेध अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा उपस्थित लोगों की विधिक जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए लाभार्थियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण
Dumka News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर DC अभिजीत सिन्हा ने किया बासुकीनाथ का निरीक्षण
Dumka News: रानी सोनवती उच्च विद्यालय में डिजिटल साक्षरता सह साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
Palamu News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की
Koderma News: NH-20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने पेंशनर समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन
झारखंड कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और पेंशन से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल
Palamu News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शेखावत ने दुर्घटनाओं पर जताई गहरी चिंता
Palamu News: JPSC में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस
Palamu News: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण
Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स