विश्व आदिवासी दिवस उत्सव नहीं, आत्ममंथन और संघर्ष का दिन है: डॉ. देवशरण भगत

सीएनटी और पेसा कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग

विश्व आदिवासी दिवस उत्सव नहीं, आत्ममंथन और संघर्ष का दिन है: डॉ. देवशरण भगत
(डॉ. देवशरण भगत)

विश्व आदिवासी दिवस पर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आज का दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि आत्ममंथन का है। उन्होंने सीएनटी, एसपीटी और पेसा कानूनों को जमीन पर प्रभावी बनाने, युवाओं का पलायन रोकने तथा ग्रामसभाओं को वास्तविक अधिकार देने के लिए सरकार से स्पष्ट कार्ययोजना की मांग की।

रांची: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता एवं झारखंड आंदोलनकारी डॉ. देवशरण भगत ने आदिवासी समाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक झारखंड आंदोलनकारी और आदिवासी समाज के नेतृत्वकर्ता के रूप में आज का दिन मेरे लिए केवल उत्सव का नहीं, बल्कि आत्ममंथन, चिंता और संकल्प का दिन है। जिस झारखंड के निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने संघर्ष और बलिदान दिया, उस झारखंड में आज भी आदिवासी समाज अपने मूल अधिकारों, पहचान और भविष्य को लेकर सवालों के बीच खड़ा है।

डॉ. भगत ने कहा कि झारखंड केवल एक भौगोलिक राज्य नहीं, बल्कि आदिवासी संघर्ष, संस्कृति, अस्मिता और बलिदान की ऐतिहासिक भूमि है। बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और हजारों आंदोलनकारियों के संघर्ष की बुनियाद पर झारखंड राज्य का निर्माण हुआ। लेकिन आज सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य बनने के बाद आदिवासी समाज को उसके संघर्ष का वास्तविक प्रतिफल कितना मिला?

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि आज आदिवासी समाज के सामने जल, जंगल, जमीन, विस्थापन, पलायन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, भाषा-संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा जैसी गंभीर चुनौतियां हैं। आदिवासी दिवस पर मंचों से अधिकारों की बात करना आसान है, लेकिन उन अधिकारों को जमीन पर लागू करना सरकार की वास्तविक परीक्षा है।

डॉ. भगत ने कहा कि यह कैसी विडंबना है कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध झारखंड के आदिवासी युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं। गांवों से युवाओं का लगातार पलायन केवल आर्थिक संकट नहीं है, बल्कि यह आदिवासी समाज की सामाजिक संरचना, संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर प्रश्न है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: CCL कर्मी के आश्रित को मिला 1 करोड़ का दुर्घटना मृत्यु लाभ, PNB कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज बना सुरक्षा कवच

उन्होंने कहा कि झारखंड पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है। CNT, SPT और PESA जैसे प्रावधान आदिवासी समाज के अधिकारों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। इन कानूनों का अस्तित्व तभी सार्थक है, जब ग्रामसभा, समुदाय और आदिवासी समाज को वास्तविक अधिकार और निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी मिले। कानून किताबों में सुरक्षित रहें और जमीन पर अधिकार कमजोर होते रहें, यह स्थिति स्वीकार्य नहीं हो सकती।

यह भी पढ़ें: आदित्य साहू की नज़रबंदी डरी-सहमी तानाशाही सरकार की दमनकारी कार्रवाई: अमर बाउरी

डॉ. भगत ने कहा कि आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक या सरकारी योजनाओं के लाभार्थी के रूप में देखने की राजनीतिक सोच बदलनी होगी। आदिवासी समाज इस राज्य का निर्माता है और उसे अपने भविष्य का निर्णायक भागीदार बनने का अधिकार है। विकास के नाम पर यदि स्थानीय समुदाय की भागीदारी, सहमति और अधिकारों की उपेक्षा होती है तो उस विकास की अवधारणा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि आज देश में आदिवासी समाज के कई संवैधानिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के बावजूद जमीन पर आदिवासी समाज की अपेक्षाएं और आकांक्षाएं अभी पूरी नहीं हुई हैं। सत्ता में प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है, लेकिन प्रतिनिधित्व तभी सार्थक होगा जब उससे गांव के अंतिम आदिवासी परिवार के जीवन में बदलाव दिखाई दे।

डॉ. भगत ने सरकार से मांग की कि विश्व आदिवासी दिवस को केवल सरकारी कार्यक्रमों और औपचारिक घोषणाओं तक सीमित न रखा जाए। सरकार आदिवासी जमीन की सुरक्षा, स्थानीय रोजगार, पलायन रोकने, शिक्षा-स्वास्थ्य, ग्रामसभा के अधिकार और संवैधानिक प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन पर स्पष्ट और समयबद्ध कार्ययोजना सार्वजनिक करे।

उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन का सपना केवल अलग राज्य का निर्माण नहीं था। सपना था—ऐसा झारखंड जहां जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय समाज का अधिकार हो; जहां युवाओं को रोजगार मिले; जहां आदिवासी-मूलवासी अपनी भाषा, संस्कृति और पहचान के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

डॉ. भगत ने कहा कि एक झारखंड आंदोलनकारी के रूप में और आदिवासी समाज के एक कार्यकर्ता के रूप में मैं यह मानता हूं कि झारखंड आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है। राज्य का निर्माण आंदोलन की पहली मंजिल थी, लेकिन सामाजिक न्याय, अधिकार, सम्मान और समतामूलक विकास की लड़ाई अभी जारी है।

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड आंदोलन की मूल भावना के अनुरूप जल, जंगल, जमीन, पहचान, सम्मान, रोजगार और सामाजिक न्याय के सवालों पर संघर्ष करती रहेगी। विश्व आदिवासी दिवस पर हमारा संकल्प होना चाहिए कि आदिवासी समाज को केवल शुभकामनाएं नहीं, बल्कि उसके अधिकार, उसकी आवाज और उसके भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: शिवलोक परिसर में धूमधाम से मनाया गया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ Deoghar News: शिवलोक परिसर में धूमधाम से मनाया गया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’
Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, विजेता को मिले 50 हजार
Pakur News: झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस समारोह
Sahebganj News: 11 हजार वोल्ट की नंगी तार से टकराया किशोर, पेड़ से गिरकर मौत
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने दीप प्रज्वलित कर आदिवासी महोत्सव का किया शुभारंभ
Hazaribagh News: विधानसभा घेराव को लेकर चोरदाहा चेकपोस्ट पर अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय की 62 सदस्यीय टीम पहुंची रांची आदिवासी महोत्सव
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
विश्व आदिवासी दिवस उत्सव नहीं, आत्ममंथन और संघर्ष का दिन है: डॉ. देवशरण भगत
आदिवासी अधिकारों और ज़मीन की सुरक्षा पर सरकार ले ठोस संकल्प: सुदेश महतो
Koderma News: पप्पू पंडित की मेहनत से बदला आजीविका दीदी कैफ़े, युवाओं के लिए बना प्रेरणा
आदिवासी समाज और उसकी सामाजिक, राजनीतिक चेतना