Pakur News: झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस समारोह

उपासना मरांडी ने शिक्षा और नशामुक्ति पर दिया जोर

Pakur News: झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस समारोह
(अब्दुल वदूद झामुमो कार्यक्रम)

पाकुड़ के महेशपुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि उपासना मरांडी, एसडीपीओ विजय कुमार और थाना प्रभारी रवि शर्मा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया।

पाकुड़: झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में झामुमो प्रखंड समिति एवं झामुमो महिला मोर्चा प्रखंड समिति द्वारा विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी जी उपस्थित रहीं। वहीं एसडीपीओ विजय कुमार जी एवं थाना प्रभारी रवि शर्मा जी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड के महान आदिवासी क्रांतिकारियों सिदो-कान्हू, तिलका मांझी एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं उन्हें नमन कर की गई। तत्पश्चात झामुमो महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि उपासना मरांडी जी, एसडीपीओ विजय कुमार जी, थाना प्रभारी रवि शर्मा जी एवं मंच पर मौजूद सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, माला एवं आदिवासी पारंपरिक परिधान (पंची-पाड़हाट )भेंट कर सम्मानित किया गया।

Jharkhand Govt Ad
कार्यक्रम में उपस्थित आदिवासी भाई-बहनों ने ढोल, नगाड़ा और मांदर की थाप पर सोहराय, दोंग एवं लागड़े नृत्य प्रस्तुत कर अपनी खुशी का इजहार किया। पारंपरिक नृत्य और संगीत से पूरा झामुमो प्रखंड परिसर उत्साह और उमंग से भर गया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की आकर्षक झलक देखने को मिली।

इस दौरान “एक तीर, एक कमान, सब आदिवासी एक समान”, “जय जोहार” एवं “जय झारखंड” के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आदिवासी भाई-बहनों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। मुख्य अतिथि उपासना मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा, नशामुक्ति और रोजगार पर विशेष जोर देना होगा। उन्होंने उपस्थित आदिवासी भाइयों एवं बहनों से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का आह्वान किया तथा समाज में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता बढ़ाने की बात कही। 

यह भी पढ़ें: Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा तिलका मांझी, सिदो-कान्हू और बिरसा मुंडा जैसे महान आदिवासी वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर समाज और देश के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि हम आदिवासी समाज के लोग अपने पूर्वजों के बलिदान पर गर्व करते हैं। प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने कहा कि आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी युवाओं से समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: Crime News: लिट्टीपाड़ा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या

वहीं एसडीपीओ विजय कुमार ने कहा कि आदिवासी समाज सदियों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा करते आया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और पूर्वजों के संस्कारों को संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल,प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, प्रखंड उपाध्यक्ष मैईनुद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष अर्थोमस हेंब्रम, प्रखंड सह सचिव सुनीराम मुर्मू, महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू,हबिबुर रहमान, पप्पु अंसारी, मोताहार शेख, पूर्व युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र मुर्मू, निरोज मड़ैया, साबिर अली, मधु शेख, रेहान शेख, अनीता मुर्मू, विनीता मुर्मू,शिवानी टुडू, सेनेली मुर्मू, अफसाना बीबी, शांतिलता हेंब्रम, सुनैना मुर्मू, प्रिया किस्कू, कोशिला देवी, नमिता हेंब्रम सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: शिवलोक परिसर में धूमधाम से मनाया गया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ Deoghar News: शिवलोक परिसर में धूमधाम से मनाया गया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’
Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, विजेता को मिले 50 हजार
Pakur News: झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस समारोह
Sahebganj News: 11 हजार वोल्ट की नंगी तार से टकराया किशोर, पेड़ से गिरकर मौत
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने दीप प्रज्वलित कर आदिवासी महोत्सव का किया शुभारंभ
Hazaribagh News: विधानसभा घेराव को लेकर चोरदाहा चेकपोस्ट पर अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय की 62 सदस्यीय टीम पहुंची रांची आदिवासी महोत्सव
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
विश्व आदिवासी दिवस उत्सव नहीं, आत्ममंथन और संघर्ष का दिन है: डॉ. देवशरण भगत
आदिवासी अधिकारों और ज़मीन की सुरक्षा पर सरकार ले ठोस संकल्प: सुदेश महतो
Koderma News: पप्पू पंडित की मेहनत से बदला आजीविका दीदी कैफ़े, युवाओं के लिए बना प्रेरणा
आदिवासी समाज और उसकी सामाजिक, राजनीतिक चेतना