Sahebganj News: 11 हजार वोल्ट की नंगी तार से टकराया किशोर, पेड़ से गिरकर मौत

बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़के लोग

Sahebganj News: 11 हजार वोल्ट की नंगी तार से टकराया किशोर, पेड़ से गिरकर मौत
(बिजली विभाग लापरवाही विरोध)

साहिबगंज के मटियाल (चहरबन्ना) में पतंग निकालने पेड़ पर चढ़ा 15 वर्षीय समीउल शेख 11 हजार वोल्ट की नंगी तार की चपेट में आ गया। करंट के झटके से नीचे गिरकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर गहरा आक्रोश जताया।

साहिबगंज: रविवार का दिन मटियाल के चहरबन्ना, वार्ड संख्या- 12 के लिए काला दिन बन गया। घर के पास उड़ रही पतंग को उतारने पेड़ पर चढ़ा 15 वर्षीय किशोर समीउल शेख करंट की चपेट में आ गया। तेज झटके के साथ वो पेड़ से नीचे गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक समीउल मटियाल निवासी मुख्तार शेख का बेटा था। हादसे के बाद से पूरे घर में मातम पसरा है।

पतंग के चक्कर में हुई अनहोनी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर में समीउल दोस्तों के साथ खेल रहा था। किसी की पतंग पास के पेड़ की डाल में उलझ गई। उसे निकालने के लिए वो पेड़ पर चढ़ा। लेकिन किसे पता था कि मौत उसी पेड़ के बगल में इंतजार कर रही है। पेड़ के ठीक बगल से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन नंगी तार से समीउल का शरीर छू गया। करंट लगते ही वो झुलस गया और नीचे आ गिरा।

अस्पताल ले जाते-ले जाते टूट गई सांस

Jharkhand Govt Ad
ग्रामीण आनन-फानन में समीउल को राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. उदय टुडू ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर राजमहल थाना के एएसआई एस.के. तिर्की दल-बल के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

नेता पहुंचे, पर सवाल वही  

घटना की खबर मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद केताबुद्दीन शेख और वार्ड पार्षद राजू सरकार भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा बिजली विभाग पर फूट रहा है। उनका कहना है कि आबादी वाले इलाके और पेड़ों से सटकर 11 हजार की नंगी तारें दौड़ रही हैं। ये पहली बार नहीं है। 

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र

कब तक ऐसे हादसों का इंतजार करेंगे? लोगों ने मांग की है कि तुरंत इलाके की तारों की जांच हो, नंगी तारों की जगह इंसुलेटेड केबल लगाई जाए और आवासीय क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को पुख्ता किया जाएं। एक पतंग के लिए घर से निकला समीउल अब कभी वापस नहीं आएगा। पीछे रह गई है सिर्फ माता-पिता की चीख और एक सवाल - क्या एक और जान जाने के बाद ही बिजली विभाग जागेगा?

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी का 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान शुरू, जिरवाबाड़ी से हुआ शुभारंभ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: शिवलोक परिसर में धूमधाम से मनाया गया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ Deoghar News: शिवलोक परिसर में धूमधाम से मनाया गया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’
Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, विजेता को मिले 50 हजार
Pakur News: झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस समारोह
Sahebganj News: 11 हजार वोल्ट की नंगी तार से टकराया किशोर, पेड़ से गिरकर मौत
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने दीप प्रज्वलित कर आदिवासी महोत्सव का किया शुभारंभ
Hazaribagh News: विधानसभा घेराव को लेकर चोरदाहा चेकपोस्ट पर अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय की 62 सदस्यीय टीम पहुंची रांची आदिवासी महोत्सव
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
विश्व आदिवासी दिवस उत्सव नहीं, आत्ममंथन और संघर्ष का दिन है: डॉ. देवशरण भगत
आदिवासी अधिकारों और ज़मीन की सुरक्षा पर सरकार ले ठोस संकल्प: सुदेश महतो
Koderma News: पप्पू पंडित की मेहनत से बदला आजीविका दीदी कैफ़े, युवाओं के लिए बना प्रेरणा
आदिवासी समाज और उसकी सामाजिक, राजनीतिक चेतना