Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय की 62 सदस्यीय टीम पहुंची रांची आदिवासी महोत्सव
संस्कृतिक विरासत से जुड़कर गौरवान्वित हुए छात्र
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग का 62 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित दो-दिवसीय 'झारखंड आदिवासी महोत्सव' में शामिल हुआ। डॉ. सुनील कुमार दुबे और डॉ. राज कुमार चौबे के नेतृत्व में गए विद्यार्थियों ने आदिवासी कला, लोकनृत्य और संस्कृति को करीब से अनुभव किया।
हजारीबाग: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय का एक प्रतिनिधि मंडल रांची में आयोजित दो-दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव में भाग लिया। ज्ञात हो कि झारखंड आदिवासी महोत्सव राज्य की आदिवासी पहचान, संस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। रविवार अपराह्न 1:30 बजे आयोजन का उद्घाटन समारोह रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित किया गया। समापन सोमवार को निर्धारित है।
62 सदस्यीय दल का नेतृत्व करते हुए विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ सुनील कुमार दुबे एवं योग केंद्र के निदेशक डॉ. राज कुमार चौबे ने बताया कि इस महोत्सव का अलग ही महत्व है।

रांची पहुंची टीम के सदस्यों में महोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखा गया। विद्यार्थियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि झारखंड की संस्कृति केवल यहां की पहचान नहीं, बल्कि राज्य की गौरवशाली विरासत है। इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी जरूरी है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सौरभ, मुकेश कुमार सोनू, सर्वजीत, दयानंद, राधासागर महथा, बादल, राहुल, गुलशन, काजल, साक्षी, दीपिका, मुस्कान,
अपराजिता आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







