Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने दीप प्रज्वलित कर आदिवासी महोत्सव का किया शुभारंभ

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लिया संकल्प

Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने दीप प्रज्वलित कर आदिवासी महोत्सव का किया शुभारंभ
(स्कूली बच्चों सांस्कृतिक नृत्य)

साहिबगंज में विश्व आदिवासी दिवस पर "झारखंड आदिवासी महोत्सव- 2026" का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने किया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी गई, झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया और विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

साहिबगंज: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को साहिबगंज में "झारखंड आदिवासी महोत्सव- 2026" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम से पहले उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष, त्याग और बलिदान आज भी समाज को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, कला, भाषा और विरासत को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। आदिवासी समुदाय ने देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आदिवासी समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान झारखंड की अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए जीवन समर्पित करने वाले झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। 

आयोजित समारोह में उपायुक्त ने आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र प्रदान कर उनके संघर्ष, त्याग और ऐतिहासिक योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण की गाथा में आंदोलनकारियों का योगदान सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी ने भी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें:  Crime News : साहिबगंज कोटालपोखर थाना के एएसआई पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने झारखंड की समृद्ध जनजातीय विरासत को जीवंत किया। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को सम्मानित करते हुए समावेशी समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया। अंत में उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं और भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए जिले के समग्र विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:  Sahibganj News: फेरी सेवा बंद, ओवरलोड नावों में 'मौत का सफर' करने को मजबूर हजारों यात्री

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: शिवलोक परिसर में धूमधाम से मनाया गया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ Deoghar News: शिवलोक परिसर में धूमधाम से मनाया गया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’
Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, विजेता को मिले 50 हजार
Pakur News: झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस समारोह
Sahebganj News: 11 हजार वोल्ट की नंगी तार से टकराया किशोर, पेड़ से गिरकर मौत
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने दीप प्रज्वलित कर आदिवासी महोत्सव का किया शुभारंभ
Hazaribagh News: विधानसभा घेराव को लेकर चोरदाहा चेकपोस्ट पर अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय की 62 सदस्यीय टीम पहुंची रांची आदिवासी महोत्सव
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
विश्व आदिवासी दिवस उत्सव नहीं, आत्ममंथन और संघर्ष का दिन है: डॉ. देवशरण भगत
आदिवासी अधिकारों और ज़मीन की सुरक्षा पर सरकार ले ठोस संकल्प: सुदेश महतो
Koderma News: पप्पू पंडित की मेहनत से बदला आजीविका दीदी कैफ़े, युवाओं के लिए बना प्रेरणा
आदिवासी समाज और उसकी सामाजिक, राजनीतिक चेतना