Deoghar News: शिवलोक परिसर में धूमधाम से मनाया गया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’

उत्कृष्ट कलाकारों और बच्चों का हुआ भव्य सम्मान

Deoghar News: शिवलोक परिसर में धूमधाम से मनाया गया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’
(लोक कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एसपी प्रवीण पुष्कर व अन्य अधिकारी)

देवघर के शिवलोक परिसर में जिला प्रशासन द्वारा 'झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026' का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रधान जिला जज कौशल किशोर झा और उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लघु फिल्म प्रदर्शन के साथ-साथ उत्कृष्ट कलाकारों और प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया।

देवघर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शिवलोक परिसर में जिला प्रशासन द्वारा ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा, उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, महापौर रवि कुमार राउत, नगर आयुक्त सुलोचना मीना सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

कार्यक्रम की शुरुआत महान आदिवासी विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान वक्ताओं ने आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण में उनकी भूमिका और समाज के विकास में उनके योगदान को रेखांकित किया।

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि आदिवासी समुदाय प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, तिलका मांझी और टाना भगत जैसे महानायकों के योगदान को याद करते हुए आदिवासी समाज के कल्याण के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने जनजातीय युवाओं को शिक्षा, खेल और रोजगार से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी दी।

महोत्सव में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा निर्मित आदिवासी संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक लोक नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: मधुपुर के छात्रों की समस्याओं पर SKMU कुलसचिव को ज्ञापन, समाधान का आश्वासन

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आदिवासी समाज के प्रबुद्ध लोगों, लोक कलाकारों तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभाशाली बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और आमजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: देवघर में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक, 8-9 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष शिविर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: शिवलोक परिसर में धूमधाम से मनाया गया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ Deoghar News: शिवलोक परिसर में धूमधाम से मनाया गया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’
Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, विजेता को मिले 50 हजार
Pakur News: झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस समारोह
Sahebganj News: 11 हजार वोल्ट की नंगी तार से टकराया किशोर, पेड़ से गिरकर मौत
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने दीप प्रज्वलित कर आदिवासी महोत्सव का किया शुभारंभ
Hazaribagh News: विधानसभा घेराव को लेकर चोरदाहा चेकपोस्ट पर अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय की 62 सदस्यीय टीम पहुंची रांची आदिवासी महोत्सव
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
विश्व आदिवासी दिवस उत्सव नहीं, आत्ममंथन और संघर्ष का दिन है: डॉ. देवशरण भगत
आदिवासी अधिकारों और ज़मीन की सुरक्षा पर सरकार ले ठोस संकल्प: सुदेश महतो
Koderma News: पप्पू पंडित की मेहनत से बदला आजीविका दीदी कैफ़े, युवाओं के लिए बना प्रेरणा
आदिवासी समाज और उसकी सामाजिक, राजनीतिक चेतना