Deoghar News: देवघर में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक, 8-9 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष शिविर
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समाहरणालय में SIR कार्यक्रम की समीक्षा की।
देवघर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित, समावेशी और अद्यतन बनाने के लिए अभियान के विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई। 8 और 9 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित होंगे।
देवघर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित, समावेशी एवं अद्यतन बनाने के लिए विभिन्न चरणों में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
उपायुक्त ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 05 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जा चुका है। नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 08 और 09 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए 22 और 23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर द्वितीय विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 25 अगस्त से 04 सितंबर तक ‘होम टू रोल वेरिफिकेशन’ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। साथ ही 04 सितंबर तक प्रत्येक परिवार के घर पर ‘फैमिली टुगेदर’ स्टीकर भी चिपकाया जाएगा।
Related Posts


Latest News







