Giridih News: करहरबारी सुरक्षित वन में JCB से खोदी जा रही थी नींव, वन विभाग की कार्रवाई से अतिक्रमणकारी फरार
वन विभाग की टीम को देखते ही अतिक्रमण में शामिल लोग मौके से फरार हो गए
गिरिडीह के करहरबारी सुरक्षित वन में अवैध अतिक्रमण के प्रयास को वन विभाग की टीम ने विफल कर दिया। गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के बाद वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई की गई। सूचना थी कि JCB मशीन के जरिए सुरक्षित वन क्षेत्र में नींव खोदकर अवैध निर्माण और वन भूमि पर अतिक्रमण की तैयारी की जा रही है।
गिरिडीह: गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरिडीह वन क्षेत्र के करहरबारी सुरक्षित वन में अवैध अतिक्रमण के प्रयास को विफल कर दिया। कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने मौके पर मौजूद JCB मशीन को जब्त कर लिया।
वन विभाग को सूचना मिली थी कि सुरक्षित वन क्षेत्र में JCB मशीन के जरिए नींव खोदकर अवैध निर्माण और वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद गिरिडीह वन क्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल मौके पर भेजी गई।

वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई
वन विभाग ने कहा है कि सुरक्षित वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण, निर्माण या वन भूमि को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में संबंधित प्रावधानों के तहत नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षित वन क्षेत्रों की निगरानी लगातार जारी रहेगी और वन भूमि पर अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts


Latest News







