Koderma News: शिक्षा व्यवस्था बचाने को जेजे कॉलेज संघर्ष समिति का आंदोलन तेज, 9 अगस्त को बैठक

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से शामिल होने की अपील

Koderma News: शिक्षा व्यवस्था बचाने को जेजे कॉलेज संघर्ष समिति का आंदोलन तेज, 9 अगस्त को बैठक
(कोडरमा जेजे कॉलेज)

कोडरमा में जेजे कॉलेज को गिरिडीह विश्वविद्यालय से जोड़ने और पीजी की पढ़ाई बंद किए जाने के विरोध में जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज कर दिया है। 9 अगस्त को झुमरी तिलैया के ब्लॉक मैदान में सर्वदलीय आम बैठक के बाद झंडा चौक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

कोडरमा: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति, कोडरमा के द्वारा जिले की शिक्षा व्यवस्था एवं शैक्षणिक संस्थानों को बचाने तथा छात्र-छात्राओं के भविष्य की रक्षा के सवाल को लेकर आंदोलन को और तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में 9 अगस्त को ब्लॉक मैदान परिसर, झुमरी तिलैया में शाम 4:30 बजे से सर्वदलीय आम बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के बाद मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जो झुमरी तिलैया झंडा चौक तक पहुंचेगा।

संघर्ष समिति का कहना है कि जेजे कॉलेज सहित कोडरमा जिले के तमाम डिग्री कॉलेजों को VBU हजारीबाग से हटाकर गिरिडीह विश्वविद्यालय से जोड़ने, जेजे कॉलेज में पीजी की पढ़ाई बंद किए जाने, नामांकन सीटों में कटौती तथा छात्र अनुपात के अनुरूप शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से जिले के हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

Jharkhand Govt Ad
समिति के अध्यक्ष  महेश भारती ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक राजनीतिक दल या संगठन की नहीं, बल्कि कोडरमा के छात्रों, नौजवानों, अभिभावकों और आम जनता के भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, छात्र संगठनों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से 9 अगस्त की सर्वदलीय आम बैठक और मशाल जुलूस में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और शैक्षणिक संस्थानों के सवाल पर अब कोडरमा की जनता चुप नहीं बैठेगी। 9 अगस्त का कार्यक्रम आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने आम जनता से अपील की है कि बड़ी संख्या में ब्लॉक मैदान पहुंचकर सर्वदलीय बैठक को सफल बनाएं और मशाल जुलूस में शामिल होकर “शिक्षा व शैक्षणिक संस्थान बचाओ, छात्रों-नौजवानों का भविष्य बचाओ, कोडरमा बचाओ” के संघर्ष को मजबूत करें।

यह भी पढ़ें: Koderma News: खबर संकलन के दौरान पत्रकार रतन साव पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

pakur News: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आमड़ापाड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण pakur News: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आमड़ापाड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण
Adivasi Mahotsav: मोरहाबादी में सजेगा आदिवासी संस्कृति का भव्य मंच, वंदना दादेल ने तैयारियों का लिया जायजा
तकनीक और परंपरा के समन्वय से संभव है आदिवासी सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सपना
JPSC विवाद: JPSC-JSSC कथित धांधली पर सरकार और छात्रों की वार्ता, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने गांडेय नवोदय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
गिरिडीह में पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
Koderma News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता
Koderma News: सीओ सारांस जैन ने गरियाय बिरहोर टोला का किया औचक निरीक्षण
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने की अपील, 9 अगस्त शिविर में जुड़वाएं नाम
Sahebganj News: तीनपहाड़ के लोहिया भवन के पास लटका बिजली का तार, बड़े हादसे का खतरा
Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में चमके कोडरमा के जवान
Hazaribagh News: अमनारी में मिट्टी का पुराना घर धंसा, चांदी के सिक्कों से भरा कलश मिलने की सूचना से मचा हड़कंप