Koderma News: खबर संकलन के दौरान पत्रकार रतन साव पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज
नवलशाही थाने में दोषियों पर कार्रवाई की मांग
कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखार गांव में खबर संकलन के दौरान पत्रकार रतन कुमार साव पर जानलेवा हमला कर मोबाइल क्षतिग्रस्त किया गया और पैसे छीन लिए गए। घटना को लेकर पीड़ित पत्रकार ने थाने में आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
कोडरमा: खबर संकलन के दौरान एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में न्यूज़ स्टार भारत चैनल के कोडरमा ब्यूरो एवं झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) डोमचांच प्रखंड इकाई के कोषाध्यक्ष रतन कुमार साव ने नवलशाही थाना में आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में रतन कुमार साव ने बताया कि 1 अगस्त 2026 की सुबह लगभग 8:15 बजे उन्हें खरखार गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वे खबर संकलन के लिए घटनास्थल पहुंचे और अपने मोबाइल से फोटो एवं वीडियो रिकॉर्ड करने लगे।आरोप है कि इसी दौरान विक्की विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा और दीपक विश्वकर्मा ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News







