Ranchi News: CCL कर्मी के आश्रित को मिला 1 करोड़ का दुर्घटना मृत्यु लाभ, PNB कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज बना सुरक्षा कवच

कर्मा परियोजना के दिवंगत कर्मचारी बसुदेव महतो के आश्रित को मिली आर्थिक सहायता

Ranchi News: CCL कर्मी के आश्रित को मिला 1 करोड़ का दुर्घटना मृत्यु लाभ, PNB कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज बना सुरक्षा कवच
CCL एवं पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने कुजू क्षेत्र में दिवंगत कर्मचारी बसुदेव महतो के आश्रित को 1 करोड़ की दुर्घटना मृत्यु लाभ राशि का चेक सौंपा।

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने कर्मचारी कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज (CSP) के तहत दिवंगत कर्मचारी बसुदेव महतो के आश्रित को 1 करोड़ की दुर्घटना मृत्यु लाभ राशि का चेक सौंपा। कुजू क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बसुदेव महतो की माता भोखरी देवी को यह राशि प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि CSP के तहत यह सातवां सफल दावा निपटान है।

रांची:  सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने कर्मचारियों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कुजू क्षेत्र के जीएम यूनिट स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज (CSP) के तहत दिवंगत कर्मचारी के आश्रित को ₹1 करोड़ की दुर्घटना मृत्यु लाभ राशि का चेक सौंपा।

यह लाभ कर्मा परियोजना, कुजू क्षेत्र में कार्यरत दिवंगत बसुदेव महतो, पूर्व सहायक (ग्रेड-डी) के आश्रितों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर उनकी माता भोखरी देवी को सीसीएल और पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में औपचारिक रूप से ₹1 करोड़ का चेक सौंपा गया।

Jharkhand Govt Ad
सीसीएल अधिकारियों ने बताया कि कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज (CSP) के अंतर्गत दुर्घटना मृत्यु लाभ के दावे का यह सातवां सफल निपटान है। यह योजना आकस्मिक परिस्थितियों में कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

कार्यक्रम में कुजू क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा, विभागाध्यक्ष (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध) पल्लब चक्रवर्ती, मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन) रूबी रंजन, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) सुचित्रा मुखर्जी, परियोजना पदाधिकारी रमेश्वर मुंडा तथा स्टाफ ऑफिसर (एचआर) सुमित प्रज्ञ सारंगी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एसजेएस अस्पताल में इंद्रजीत महतो से की मुलाकात

पंजाब नेशनल बैंक की ओर से हजारीबाग सर्किल हेड दीपक कुमार वर्मा, मार्केटिंग हेड रोहित, कुजू शाखा प्रबंधक ईशाक बरला, शाखा प्रबंधक ब्रह्मांड साह तथा PNB मेटलाइफ के सर्किल हेड बिनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले सभी महापुरुष भाजपा के आराध्य: दुष्यंत गौतम

इस दौरान अधिकारियों ने दिवंगत कर्मचारी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज केवल बैंकिंग सुविधा नहीं, बल्कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच है। उन्होंने कर्मचारियों से योजना के तहत उपलब्ध बीमा एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी लेकर अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। साथ ही आश्वस्त किया कि कर्मचारी कल्याण के लिए ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया सर्पदंश और पोस्टमार्टम व्यवस्था का मुद्दा Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया सर्पदंश और पोस्टमार्टम व्यवस्था का मुद्दा
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगर्भ विभाग के 3 विद्यार्थियों का शानदार प्लेसमेंट
Dhanbad News: सीआईएसएफ, बीसीसीएल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह और उल्लास के साथ मना ग्रीन डे
JPSC-JSSC परीक्षाओं में सुधार के लिए आजसू पार्टी ने सौंपा 10 सूत्री माँग पत्र
युवा आजसू के दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन का प्रथम दिन उत्साह के साथ संपन्न
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नव-नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित
Hazaribagh News: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक के लिए विधानसभा में गरजे विधायक प्रदीप प्रसाद
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश
Bokaro News: बीएसएल में वैधानिक प्रावधान एवं अनुबंध निष्पादन में दस्तावेजीकरण पर अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण
Ranchi News: CCL कर्मी के आश्रित को मिला 1 करोड़ का दुर्घटना मृत्यु लाभ, PNB कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज बना सुरक्षा कवच
Koderma News: जंगली जानवरों के हमले में प्रभावित 35 परिवारों को मिला वन विभाग का मुआवजा